लाउडस्पीकर के इस्तेमाल को लेकर कर्नाटक के गृह मंत्री ने चेताया, बोले- अगर नियमों का उल्लंघन हुआ तो..
लाउडस्पीकर के इस्तेमाल को लेकर कर्नाटक के गृह मंत्री ने चेताया, बोले- अगर नियमों का उल्लंघन हुआ तो..
Share:

बैंगलोर: कर्नाटक में जारी लाउडस्पीकर विवाद के बीच सूबे के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने शुक्रवार को कहा कि सरकार ने पूरे राज्य के धार्मिक संस्थानों को नोटिस भेजा है, जिसमें 'आवाज को निर्धारित सीमा तक' रखने का आदेश दिया गया है। ज्ञानेंद्र ने कहा कि, 'पूरे राज्य के धार्मिक संस्थानों को नोटिस जारी करके आगाह कर दिया गया है। उन्हें आवाज को निर्धारित सीमा तक कम करने के भी निर्देश दिए गए हैं। ऐसा नहीं होने पर कार्रवाई की जाएगी। सभी को कोर्ट के आदेशों का पालन करना होगा।'

हिजाब विवाद पर आतंकी संगठन अल कायदा प्रमुख अयमान अल जवाहिरी की तरफ से जारी किए गए वीडियो पर भी ज्ञानेंद्र ने प्रतिक्रिया दी। मंत्री ने भारत से संभावित कम्युनिकेशन पर संदेह जाहिर किया। उन्होंने कहा कि इस मामले पर गहन जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि, 'यहां से कम्युनिकेशन हो सकता है। IB और कर्नाटक से हमारी टीम इस मामले को देख रही है। सभी एंगल्स से गहन जांच की जाएगी। हमने पुलिस अधिकारियों को भी निर्देश दिया है। मैं यह नहीं कहता कि सभी ने सांठगांठ कर ली है।'

देश में आतंकी संगठन के संबंधों के संबंध में बात करते हुए मंत्री ने कहा कि यह जांच का विषय है। उन्होंने कहा कि, 'अल कायदा वीडियो पहले ही जारी किया जा चुका है। हमारे देश में उनकी उपस्थिति नहीं है। उन्होंने कहीं और से यह वीडियो जारी किया है। हमारे देश में उनके लिंक को लेकर जांच करनी होगी कि आखिर स्थिति क्या है।'

मेट्रो स्टेशन पर महिला को अचानक होने लगी प्रसव पीड़ा, CISF की मदद से प्लेटफार्म पर हुआ नवजात का जन्म

10वीं पास स्टूडेंट्स के लिए यूपी सरकार ने किया बड़ा बदलाव, अब आगे की पढ़ाई के लिए अनिवार्य हुए ये नियम

एक्सप्रेसवे से अधिक महंगा है स्टेट हाईवे का सफर, यात्रियों को देना पड़ रहा इतना टोल टैक्स

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -