अल-कायदा की तारीफ के एक महीने बाद सऊदी अरब रवाना हुईं मुस्कान, ‘अल्लाहु अकबर’ के नारे लगाकर आई थी सुर्ख़ियों में ..
अल-कायदा की तारीफ के एक महीने बाद सऊदी अरब रवाना हुईं मुस्कान, ‘अल्लाहु अकबर’ के नारे लगाकर आई थी सुर्ख़ियों में ..
Share:

बैंगलोर: कर्नाटक के बुर्का विवाद से सुर्ख़ियों में आईं मुस्कान ज़ैनब खान अब एक नए विवाद में घिरती नज़र आ रही हैं। बताया जा रहा है कि स्थानीय पुलिस को सूचित किए बगैर ही मुस्कान अपने परिवार संग सऊदी अरब चली गईं हैं। माना जा रहा है कि मुस्कान पूरे परिवार के साथ मज़हबी यात्रा पर 25 अप्रैल 2022 को रवाना हुईं हैं। साथ ही कहा जा रहा है कि वो 18 मई 2022 को मक्का जाएंगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्थानीय पुलिस ने मुस्कान खान की सुरक्षा के मद्देनज़र उन्हें अपने कहीं आने-जाने की गतिविधियों की जानकारी देते रहने को कहा था। ऐसे में पुलिस को बताए बगैर उनके सऊदी अरब जाने से पुलिसकर्मी चिंतित हैं। मुस्कान खान कर्नाटक के मांड्या में PES कॉलेज ऑफ़ आर्ट साइंस और कॉमर्स की स्टूडेंट हैं। इसी कॉलेज में मुस्कान ने बुर्का विवाद के दौरान अल्लाह हु अक़बर का नारा लगाया था। मुस्कान का सऊदी अरब दौरा, आतंकी संगठन अल कायदा के मुखिया अयमान-अल-जवाहिरी द्वारा उनकी तारीफ किए जाने के 1 महीने बाद हुआ है। यह तारीफ़ मुस्कान के हिन्दू छात्रों के सामने अल्लाह हु अकबर नारे लगाने को लेकर की गई थी। 9 मिनट के वीडियो में अल जवाहिरी ने खुद को मुस्कान से प्रभावित कहा था। आतंकी ने मुस्कान को ‘भारत की महान महिला’ बताते हुए उनके समर्थन में एक कविता भी पढ़ी थी।

अल कयदा से तारीफ मिलने के एक महीने बाद ही मुस्कान का बिना स्थानीय पुलिस को सूचित किए उमरा करने जाना कुछ लोगों में संदेह पैदा कर रहा है। हिन्दू संगठनों ने इस मामले में मुस्कान खान के खिलाफ छानबीन की माँग की है। हिन्दू संगठनों ने अल कयदा से संबंधों के साथ मुस्कान को मिले तोहफों और पैसों की जांच की मांग की है। मुस्कान की नारेबाजी से यह बात भी निकल कर सामने आई थी कि उनका संबंध कट्टरपंथी इस्लामी संगठन PFI से भी है। इस संबंध में बीच की कड़ी मुस्कान के अब्बा अब्दुल सुकूर रहे थे।

जानिए कौन हैं राजीव कुमार ? जो 15 मई को संभालेंगे देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पद

मदनपुर खादर में अतिक्रमण हटाने गई पुलिस पर पथराव, हिरासत में लिए गए AAP विधायक अमानतुल्लाह खान

क्या है 'टोमेटो फ्लू' ? जिसने केरल में 80 बच्चों को बनाया शिकार.., जानिए इसके लक्षण और बचाव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -