बंगलुरु में इन कारणों से बंद हुई उबेरपूल और ओलाशेयर की सेवा
बंगलुरु में इन कारणों से बंद हुई उबेरपूल और ओलाशेयर की सेवा
Share:

शुक्रवार 3 फरवरी को कर्नाटक ट्रांसपोर्ट के मुताबित बंगलुरू में UberPool और Ola share सेवा पर पांबदी लगाई जा रही हैं। मतलब आज से ही ये दोनों कार सेवाएं गैरकानूनी हो जाएंगी। जैसा की आपको पता है ये दोनो एक कारपूलिंग टैक्सी सर्विस सेवा है। इसमें यात्री कम कीमत में दूसरे यात्रियों के साथ सफर कर सकते हैं। ये डेली के यात्रियों के लिए सुविधाजनक होता ही है साथ में कैब को भी बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ते हैं। देखा जाए तो यह एक अच्छी सुविधा है क्योंकि इससे ट्रैफिक जाम होने की भी समस्या नहीं होती हैं। लेकिन बात यह भी है कि यह महिलाओं की सुरक्षा के लिए खतरनाक भी हो सकता है।

कर्नाटक परिवहन नियम के मुताबित वहां के टैक्सी सर्विसेज के लिए ये नियम है कि वे एक ही रास्ते में अलग-अलग पिकअप और ड्रॉप नहीं कर सकते। टैक्सी को केवल एक जगह से दूसरे जगह छोड़ने की ही अनुमति दी गई है।

कर्नाटक के परिवहन विभाग के कमिश्नर एम.के. अयप्पा ने अपने बयान में कहा कि हम प्राइवेट कार के कारपूलिंग के खिलाफ नही हैं, लेकिन कोई भी टैक्सी सर्विस इस तरह की कारपूलिंग के लिए लोगों से पैसा ले नहीं सकती। और Uber की रिपोर्ट्स के मुताबित कंपनी का मानना है कि उनकी UberPool सेवा कानून की गिरोह में ही है। पर हम अभी इस सेवा को बंद करने के खिलाफ नहीं है। इसकी चर्चा लगातार ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट से की जा रही है।

फरवरी में होगी ग्रांड i10 के साथ 6 और कारें लॉन्‍च

अब तीन लाख की बजट वाले भी खरीद सकते है, एसयूवी जैसी एंट्री लेवल कार

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -