कर्नाटक सरकार ने कोरोना प्रतिबंधों में दी ढील, जानिए क्या है नई गाइडलाइन्स
कर्नाटक सरकार ने कोरोना प्रतिबंधों में दी ढील, जानिए क्या है नई गाइडलाइन्स
Share:

बैंगलोर: कर्नाटक की बसवराज बोम्मई सरकार ने पूरे राज्य में कोरोना से संबंधित पाबंदियों में ढील देने का ऐलान किया है। राज्य में नाइट कर्फ्यू 31 जनवरी से हटा दिया जाएगा। वहीं, राजधानी बेंगलुरु के सभी स्कूलों को कोविड दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करते हुए सोमवार से ऑफलाइन कक्षाएं शुरू करने की अनुमति होगी।

इसके साथ ही राज्य में सिनेमा हॉल को छोड़कर होटल, बार और पब को 50 फीसद क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दी गई है। वहीं, आउटडोर शादियों में 300 लोगों के इकट्ठा होने की अनुमति होगी, जबकि 200 सदस्यों को इनडोर शादियों में प्रवेश दिया जाएगा। महाराष्ट्र, गोवा, केरल से राज्य में प्रवेश करने वाले लोगों को कोविड निगेटिव सर्टिफिकेट दिखाना अनिवार्य होगा।

बता दें कि राज्य में शुक्रवार को कोरोना के 31,198 नए केस दर्ज किए गए हैं, जो गुरुवार की तुलना में लगभग 7,000 कम हैं। 15,199 मामलों के साथ बेंगलुरु का दिन के संक्रमण में करीब 50 फीसद का योगदान रहा। राज्य में शुक्रवार को 50 मौतें भी रिपोर्ट हुईं हैं, जिनमें से आठ बेंगलुरु से थीं। पिछले 24 घंटों में 71,092 को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया, जिससे कुल ठीक होने वालों की तादाद 33,96,093 हो गई है।

स्पेन की अर्थव्यवस्था 2021 में 5 प्रतिशत बढ़ी

वियतनाम में अंतर्राष्ट्रीय आगमन जनवरी में 11.2 प्रतिशत बढ़ा

ISIS के लिए काम कर रहे 8 लोगों के खिलाफ NIA की चार्जशीट, कांग्रेस के पूर्व विधायक के परिवार के लोग भी शामिल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -