बेंगलुरू: भारी बाढ़ के बाद कर्नाटक सरकार और महानगर पालिका को आया होश, तोड़फोड़ शुरू
बेंगलुरू: भारी बाढ़ के बाद कर्नाटक सरकार और महानगर पालिका को आया होश, तोड़फोड़ शुरू
Share:

बेंगलुरु: बारिश के कारण बीते दिनों आई भीषण बाढ़ के बाद बेंगलुरू नागरिक निकाय ने बीते सोमवार को शहर के कुछ हिस्सों में विध्वंस अभियान शुरू किया। दूसरी तरफ कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने इस बारे में कहा कि, 'अतिक्रमण विरोधी अभियान बड़े पैमाने पर चलाया जाएगा।' आपको बता दें कि बीते दिनों हुई भारी बारिश के बाद बेंगलुरु के कई इलाके पानी में डूब गए थे। यहाँ बेंगलुरु नगर निगम (बीबीएमपी) की एक टीम ने महादेवपुरा इलाके के बेलंदूर और उसके आसपास आठ जगहों पर अभियान चलाया, जो कथित तौर पर बाढ़ का कारण बन रहे थे।

वहीँ इस मामले में आधिकारिक सूत्रों का कहना है बीबीएमपी ने महादेवपुरा क्षेत्र में कम से कम 10 स्थानों की पहचान की, जो वर्षा जल के प्रवाह को रोक रहे थे। इसके अलावा सूत्रों ने बताया इसमें एक प्रमुख निजी स्कूल का भवन, खेल का मैदान और बगीचा शामिल है जहां जल निकासी चैनल का अतिक्रमण किया गया था। इसी के साथ उन्होंने कहा कि अधिकारियों के सामने अगली चुनौती स्कूल के ठीक बगल में स्थित एक अपार्टमेंट को ध्वस्त करना है। वहीँ दूसरी तरफ इस मामले में बीबीएमपी के एक अधिकारी ने कहा, "अपार्टमेंट के निवासियों को इसे खाली करने के लिए नोटिस दिया गया है। हम उनके जवाब का इंतजार कर रहे हैं।''

वहीँ मुख्यमंत्री बोम्मई का कहना है नालों के कथित अतिक्रमण को हटाने के अभियान में कोई पक्षपात नहीं होगा, जो हाल ही में हुई भारी बारिश के बाद बेंगलुरू में बाढ़ का प्रमुख कारण बताया जा रहा है। आगे उन्होंने यह भी कहा, '' मैंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि जिसने भी बरसाती नालों पर ढांचों का निर्माण किया है और बारिश के पानी के बहाव में बाधा डाली है, उसे हटाया जाए। मैंने इसे पहले ही दिन बहुत स्पष्ट कर दिया। इस मुद्दे पर किसी पक्षपात का सवाल ही नहीं है। हम उन्हें बख्शेंगे नहीं। बाढ़ के दौरान सभी को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।'' बोम्मई ने यह भी कहा कि 'उन्हें अदालत से निर्देश मिल गए हैं। साथ ही हम सारी जानकारी अदालतों को देंगे। इस बार हम बड़े पैमाने पर अतिक्रमण विरोधी अभियान शुरू करेंगे।'

इस मामूली बात को लेकर हुआ था विवाद, इलाज के दौरान तोडा दम

युवक ने बनाया नहाते हुए महिला का वीडियो, फिर जो किया वो कर देगा हैरान

दर्द से तड़प रहे पति के सामने ही प्रेमी के साथ ऐसी हरकत कर रही थी पत्नी, अचानक आ गया ससुर और...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -