कर्नाटक पुलिस की बड़ी पहल, रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक महिलाओं को पहुंचाएगी घर
कर्नाटक पुलिस की बड़ी पहल, रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक महिलाओं को पहुंचाएगी घर
Share:

बंगलोर: देश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को देखते हुए कर्नाटक की गडक पुलिस ने एक अनोखी पहल आरंभ की है। यहां की पुलिस रात में महिलाओं को उनके घर छोड़ने का कार्य कर रही है। पुलिस यह कार्य एकदम निःशुल्क कर रही है। रात के 10 बजे से सुबह के छह बजे के बीच पुलिस ने महिलाओं को सुरक्षित उनके घर पहुंचाने का फैसला लिया है।

इस मामले पर गडग के पुलिस अधीक्षक श्रीनाथ जोशी ने मीडिया से बात करते हुए बताया है कि, 'महिलाएं किसी भी पुलिस स्टेशन या टोल फ्री हेल्पलाइन के नंबर पर कॉल कर सकती हैं। पुलिस उन्हें वहां से बिठाएगी और उनके तय स्थान पर पहुंचा देगी।' पुलिस का यह फैसला ऐसे वक़्त पर आया है जब हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक के साथ चार लोगों ने गैंगरेप को अंजाम दिया। वहीं उन्नाव में दुष्कर्म पीड़िता को आरोपियों ने जिंदा जला दिया। उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। 

वहीं, यूपी के उन्नाव की दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद बरेली प्रशासन ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक पहल शुरू की हैं। मनचलों से परेशान लड़कियां और महिलाओं के लिए प्रशासन ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। परेशान महिला और लड़कियां किसी भी समय 7035004602 पर कॉल कर शिकायत कर सकेंगी। आने वाली शिकायत पर फ़ौरन एक्शन लिया जाएगा। 

मायावती का ऐलान, कहा- NRC मुद्दे पर अपने पुराने स्टैंड पर ही कायम रहेगी बसपा

पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें उड़ा देंगी आपके होश, जानिए क्या है आज के रेट

सेना पर साइबर हमला, इन पड़ोसी देशों के हाथ होने की संभावना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -