गुजरात चुनाव के बाद बड़ा बदलाव, बदलेगी बोम्मई की कैबिनेट!
गुजरात चुनाव के बाद बड़ा बदलाव, बदलेगी बोम्मई की कैबिनेट!
Share:

बेंगलुरु: कर्नाटक में साल 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं। हालाँकि चुनाव से पहले राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा जोरों पर है। जी हाँ और हाल ही में मिली जानकारी के मुताबिक, गुजरात चुनाव के बाद कर्नाटक की कैबिनेट में बदलाव हो सकता है। जी हाँ और इस बात के संकेत खुद मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने दिए हैं। जी दरअसल हाल ही में बोम्मई ने खुद इस बारे में बात की। उन्होंने कहा, 'भाजपा का शीर्ष नेतृत्व इन दिनों हिमाचल व गुजरात चुनाव में व्यस्त है। ऐसे में जैसे ही ये चुनाव खत्म होंगे, कैबिनेट विस्तार पर चर्चा को लेकर मुझे बुलाया जाएगा।'

'हिंदू का मतलब जानकर आपको शर्म आ जाएगी', कांग्रेस नेता के बयान पर मचा बवाल

आपको जानकारी दे दें कि इससे पहले बोम्मई ने यह भी कहा था कि, 'साल 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले वह दिल्ली की यात्रा करेंगे और कैबिनेट विस्तार को लेकर शीर्ष नेतृत्व पर चर्चा करेंगे।' आप सभी को यह भी जानकारी दे दें कि राज्य में अगले साल होने वाले चुनाव से पहले नए चेहरों के लिए जगह बनाने के लिए बोम्मई पर मंत्रिमंडल में फेरबदल का दबाव है। जी हाँ और इन सभी के बीच पार्टी के नेताओं में चर्चा है कि शीर्ष नेतृत्व कर्नाटक में भी गुजरात जैसा प्रयोग कर पूरी कैबिनेट को ही बदल सकता है।

इसके अलावा कुछ नेताओं का कहना है कि चुनाव सिर पर हैं, ऐसे में शीर्ष नेतृत्व इतना बड़ा फेरबदल नहीं करेगा। आप सभी को हम यह भी बता दें कि विधानसभा चुनाव के लिए पांच महीने का ही समय शेष है। जी हाँ और ऐसे में भाजपा ने अपने प्रचार अभियानों पर पूरा जोर लगा दिया है। जी हाँ और इन दिनों पार्टी की राज्य में 'जन संकल्प यात्रा' चल रही है। पार्टी ने इसके तुरंत बाद सभी 224 निर्वाचन क्षेत्रों को कवर करते हुए 'रथ यात्रा' की योजना बनाई है। 'रथ यात्रा' उत्तर और दक्षिण दोनों दिशाओं से शुरू होगी।

करोड़ों के सांप और वन्य जीव के साथ गिरफ्तार हुई महिला

फूलों की वर्षा कर किया गुरु नानक देव जी का स्वागत, उत्साह के साथ मनाया प्रकाश पर्व

ख़बरों में छाया 'कका का देसी अंदाज', खारून में लगाई आस्था की डुबकी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -