पूर्व सांसद मेदे गौड़ा का निधन, कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने जताया दुःख
पूर्व सांसद मेदे गौड़ा का निधन, कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने जताया दुःख
Share:

नई दिल्ली: पूर्व सांसद मेदे गौड़ा का निधन हो गया है। मिली जानकारी के तहत उनका निधन बीते शनिवार को मांड्या अस्पताल में हुआ है। वह 93 साल के थे। बताया जा रहा है मेदे गौड़ा अपनी उम्र संबंधी बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती हुए थे। मेदे के दो बेटे और दो बेटियां हैं। आपको हम यह भी बता दें कि उन्होंने मैसूर के महाराजा कॉलेज से ग्रेजुएशन किया था। जी दरअसल उन्होंने महात्मा गांधी से प्रेरित होकर स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया था।

उसके बाद साल 1942 और साल 1947 के बीच वह विभिन्न समय के लिए जेल भी गए थे। इसी के साथ स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी भागीदारी ने उनके राजनीतिक जीवन की नींव रखी। वह साल 1962 और साल 1989 के बीच किरुगावलु विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रहे और नौवीं और 10वीं लोकसभा के लिए चुने गए थे। आज कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने गौड़ा के निधन पर शोक जताया है।

जी दरअसल उन्होंने शोक संदेश में कहा कि, 'गौड़ा ने गांधी की शिक्षाओं को आत्मसात किया और वे कावेरी नदी के आंदोलन में सबसे आगे थे।' कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने एक ट्वीट भी किया है जिसमे उन्होंने लिखा है- ''It is very sad to hear the news of the death of Mr. G. Madhagoward, a senior farmer, a former minister, and a former MP। With his death, Nadu has lost a lot of senior fighters. I pray that God may grant peace to his soul, to his family, and to his fans.'' इसी तरह अन्य लोगों ने भी दुःख जताया है

भारती ने कपिल से छुपाई थी हर्ष संग रिलेशनशिप की बात, ये है वजह

UP: इस साल नहीं होगी कांवड़ यात्रा, कोरोना महामारी है वजह!

क्या है आज के शुभ-अशुभ मुहूर्त, यहाँ जानिए पंचांग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -