आज शाम को होगा कर्नाटक मंत्रिमंडल का विस्तार
आज शाम को होगा कर्नाटक मंत्रिमंडल का विस्तार
Share:

बेंगलुरु: कर्नाटक मंत्रिमंडल का विस्तार आज यानी 13 जनवरी को होने जा रहा है। जी दरअसल कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने बीते मंगलवार को कहा था कि, 'बुधवार को शाम 4 बजे वे अपने 17 महीने पुराने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे।' जी हाँ, उन्होंने मंगलवार सुबह मीडिया से बातचीत की। इस बातचीत में उन्होंने कहा कि, 'वह उन बीजेपी नेताओं की लिस्ट जारी करेंगे जिन्हें बुधवार शाम को मंत्रिमंडल में किया जाएगा।'

इसी के साथ उन्होंने मीडिया से नामों पर अटकलें नहीं लगाने के लिए भी अनुरोध किया। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि, 'क्या वह मंत्रिमंडल से किसी सदस्य को निकाल रहे हैं।।।?' तो इस पर जवाब देते हुए वह बोले, "कल सब कुछ पता चल जाएगा।" अब आज बुधवार है और आज शाम को सब कुछ सामने आने वाला है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कर्नाटक के 34 सदस्यीय मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत 27 मंत्री हैं। वहीं मंत्रिमंडल में सात की जगह खाली हैं।

कहा जा रहा है आज शाम को मंत्रिमंडल में 7 नए सदस्यों को शामिल किया जा सकता है। वैसे मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नए सदस्यों के नाम पर सीएम मुहर लगा चुके हैं। खबरों के अनुसार CM येदियुरप्पा बहुत समय से कैबिनेट का विस्तार करने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। फिलहाल आबकारी मंत्री एच नागेश को मंत्रिमंडल से हटाए जाने की खबरें तेज हैं। इन्ही खबरों पर बात करते हुए एच नागेश ने कहा है कि, 'मुझे ऐसा कुछ नहीं पता। यह मैं ही हूं जिसने बीजेपी सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त किया। मुख्यमंत्री एवं राज्य के लोग जानते हैं।'

देशभर के कोने- कोने में कोरोना वैक्सीन पहुंचाने का अभियान हुआ शुरू

फिर केंद्र सरकार पर भड़के राहुल गाँधी, लगाया किसानों को गुमराह करने का आरोप

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -