कर्नाटक: इतिहास में पहली बार चुने गए तीन ट्रांसजेंडर शिक्षक
कर्नाटक: इतिहास में पहली बार चुने गए तीन ट्रांसजेंडर शिक्षक
Share:

बेंगलुरु: कर्नाटक शिक्षा मंत्रालय की ओर से शिक्षक भर्ती के 13,363 सेलेक्टेड कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की गई है। जी हाँ और कर्नाटक के इतिहास में पहली बार तीन ट्रांसजेंडरों को शिक्षकों के रूप में नियुक्त किया गया है। आप सभी को बता दें कि प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने इसकी जानकारी दी है। जी दरअसल उन्होंने कहा कि, 'परीक्षा पारदर्शी तरीके से आयोजित की गई और चयन सूची जारी की गई। इन सभी को सरकारी स्कूल में शिक्षकों के रूप में चुना गया है।' जी दरअसल कर्नाटक के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने 18 नवंबर को 13,363 उम्मीदवारों की सूची जारी की।

दिल्ली: जाकिर नगर में 20 छात्रों ने गर्भवती कुतिया को पीट-पीटकर मार डाला, Video

आप सभी को यह भी बता दें कि कर्नाटक में 15 हजार शिक्षकों की भर्ती के लिए परीक्षा कराई गई थी, जिसमें 13363 उम्मीदवारों को 1:1 के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया गया है। इसमें 3 ट्रांसजेंडर शिक्षकों की भी भर्तियां हुई है। आप सभी को यह भी बता दें कि कर्नाटक के प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने बताया कि राज्य के इतिहास में पहली बार तीन ट्रांसजेंडर को शिक्षक के रूप में चुना गया है। वहीं इस परीक्षा में 10 ट्रांसजेंडर्स शामिल हुए थे। इनमें से तीन का चयन किया गया है। इसी के साथ शिक्षा मंत्री ने बताया कि इनमें से 13,363 पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया गया है। शिक्षक भर्ती के 15,000 पदों में से 1 फीसदी आरक्षण ट्रांसजेंडर समुदाय को दिया गया था।

वहीं कर्नाटक में 14 नवंबर को 7,601 स्कूल कमरों के निर्माण का शिलान्यास किया गया। आप सभी को बता दें कि राज्य शिक्षा विभाग कर्नाटक द्वारा कुल 15000 रिक्तियां जारी की गई थी। जी दरअसल शिक्षक भर्ती के लिए आयोजित इस परीक्षा के लिए आधिकारिक अधिसूचना 21 मार्च, 2022 को जारी की गई थी और ऑनलाइन आवेदन 23 मार्च 2022 को शुरू हुआ था। वहीं इसमें आवेदन करने की अंतिम तिथि अप्रैल 2022 तय की गई थी और इन पदों पर आवेदन करने के लिए, पीयूसी योग्यता मांगी गई थी। इसमें किसी मान्यता प्राप्त द्वारा बीएड के साथ डिप्लोमा होल्डर आवेदन कर सकते थे। अब इस वैकेंसी के लिए रिजल्ट जारी हो गया है।

एक-दूजे को रिंग पहनने के बाद आयरा-नूपुर ने किया किस, चीयर करते दिखे आमिर

धोनी ने खरीदी ये शानदार इलेक्ट्रिक कार, फीचर्स जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं ये टीवी एक्ट्रेस, राहुल हाथ थामे आई नजर

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -