B'day special : जया के कारण टूटा था अभिषेक—करिश्मा का रिश्ता
Share:

बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर का आज जन्मदिन है। आज यह अभिनेत्री अपना 44वां जन्मदिन मना रही है। करिश्मा कपूर अपने रिश्तों को लेकर खासी चर्चा में रही हैं। उन्होंने 2003 में  संजय कपूर से शादी थी और 2016 में यह जोड़ी अलग हो गई। इस समय वो सिंगल मदर के तौर पर अपने दोनों बच्चों की परवरिश कर रही हैं। सभी जानते हैं कि करिश्मा की अभिषेक बच्चन से सगाई हो गई थी, लेकिन शादी के पहले इन दोनों ने अपना रिश्ता तोड़ लिया। क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे मुख्य वजह क्या थी? दरअसल यह सगाई टूटने के पीछे जया बच्चन का हाथ था। 

जी हां, ये सच है, दरअसल, 2002 में  अभिषेक और करिश्मा ने सगाई कर ली थी। सगाई के बाद दोनों घरों में शादी की तैयारियां शुरू हो गई थीं, यहां तक की कार्ड भी बंट गए थे। लेकिन अचानक दोनों ने रिश्ता तोड़ दिया।  खबरें हैं कि जया बच्चन नहीं चाहती थीं कि शादी के बाद करिश्मा फिल्मों में काम करे, लेकिन करिश्मा काम छोड़ने को तैयार नहीं थी। धीरे—धीरे मामला बढ़ गया और दोनों परिवारों के बीच में मतभेद हो गया, जिसके बाद अभिषेक—करिश्मा ने अपना रिश्ता खत्म कर लिया। रिश्ता टूटने के बाद करिश्मा ने संजय कपूर से शादी कर ली, लेकिन संजय कूपर के और महिलाओं से रिश्तों के चलते ये रिश्ता भी लंबा नहीं चला और करिश्मा अपने घर आ गईं। हालांकि 2016 में इस जोड़ी ने तलाक ले लिया। 


बता दें कि फिल्मी गलियारों में ऐसी खबरे हैं कि करिश्मा कपूर अपने ब्यॉयफ्रेंड संदीप तोषनीवाल के साथ सगाई कर  सकती हैं। हालांकि करिश्मा के परिवार ने इन खबरों को अफवाह बताया है। उनके पिता रणधीर कपूर का कहना है कि करिश्मा दूसरी शादी नहीं करना चा​हतीं हैं। वे सिंगल मदर के तौर पर खुश हैं और अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रही हैं। 

B'Day Special : हनीमून पर पति के दोस्त ने लगाई थी करिश्मा की इतनी कीमत

B'Day Special : सबसे लम्बा किसिंग सीन देकर रातोरात फेमस हुई थी यह एक्ट्रेस

करिश्मा तन्ना का दिखा सबसे अलग अंदाज़

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -