कारगिल युद्ध : 18 हजार फ़ीट की ऊंचाई पर दुश्मन को ध्वस्त कर लहराया तिरंगा, पाक पर हुई थी बम की बारिश
कारगिल युद्ध : 18 हजार फ़ीट की ऊंचाई पर दुश्मन को ध्वस्त कर लहराया तिरंगा, पाक पर हुई थी बम की बारिश
Share:

भारतीय इतिहास में कारगिल युद्ध स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है, इस युद्ध में भारत ने पाकिस्तान को उसकी असली औकात याद दिला थी, 3 मई 1999 को इस युद्ध की शुरुआत हुई थी, यह युद्ध 26 जुलाई 1999 तक चला था। भारत ने इस युद्ध में जीत हासिल की थी और इस युद्ध की जीत को ही हर साल 26 जुलाई को विजय दिवस के रूप में मनाते हैं। 

कारगिल युद्ध में हिन्दुस्तान ने अपने 527 से अधिक वीर योद्धाओं को खोया था, वहीं माँ भारती के इस दौरान 1300 से अधिक जवान घायल हुए थे। कारगिल की लड़ाई पड़ोसी देश पकिस्तान से 18 हजार फ़ीट की ऊंचाई पर लड़ी गई थी। 3 मई 1999 को पाक ने ऊंची पहाडि़यों पर अपने 5,000 सैनिकों के साथ घुसपैठ के माध्यम से कब्जा कर लिया था। भारतीय सरकार को इसकी भनक लगते ही उसने ऑपरेशन विजय की शुरुआत कर दी थी। भारत ने इस दौरान लहभग दो लाख पचास हजार गोले दागे, साथ ही 5 हजार बम फायर करने के लिए 300 से ज्यादा मोर्टार, तोपों और रॉकेट का प्रयोग युद्ध में हुआ था।  

इस युद्ध में भारतीय वायुसेना ने अहम किरदार अदा किया था, भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान के विरुद्ध मिग-27 और मिग-29 का भी प्रयोग किया गया किया था। वहीं इसके बाद जहां भी पाकिस्तान ने कब्जा कर रखा था वहां बम गिराए गए और इसके अलावा मिग-29 की मदद से पाक के कई ठिकानों पर आर-77 मिसाइलों से भारतीय सेना ने एक के बाद एक हमला किया।  

 

 

घोटालेबाजों के हाथ चढ़ा मुंबई एयरपोर्ट, JVK ग्रुप और MIAL पर सीबीआई के बाद ED का शिकंजा

झारखंड के स्वच्छता मंत्री हुए कोरोना संक्रमित

भाई-भतीजावाद का छुपा सच आया बाहर, जेमी लीवर ने किया बॉलीवुड पर खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -