1. दुनिया करती जिसे सलाम, वो है भारत का सैनिक महान,
रणभूमि में दुश्मन को जो चटाए धूल, वो है भारत का जवान ।
2. मैं भारत का अमर दीप हूं,
जो वतन पर मिट गया वो शहीद हूं
तिरंगे को देता हमेशा सलाम हूं,
मैं भारत का वीर जवान हूं।
3. वतन पर मिटने वालों का यही निशान बाकी होता है
सिर पर सेना की पगड़ी और बदन पर तिरंगा का कफ़न होता है।
4. ज़िंदगी जब तुझको समझा, मौत फिर क्या चीज़ है,
ऐ वतन तू हीं बता, तुझसे बड़ी क्या चीज़ है।
5. ऐ मातृभूमि तेरी जय हो, सदा विजय हो,
प्रत्येक भक्त तेरा, सुख-शांति-कान्तिमय हो।
6. आओ झुक कर सलाम करें उनको,
जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है
खुशनसीब होता है वो खून,
जो देश के काम आता है।
7. ज़माने भर में मिलते हैं आशिक कई,
मगर वतन से खूबसूरत कोई सनम नहीं होता
नोटों मे भी लिपट कर, सोने में सिमटकर मरे हैं कई,
मगर तिरंगे से खूबसूरत कोई कफ़न नहीं होता।
8. जब आँख खुले तो धरती हिन्दुस्तान की हो,
जब आँख बंद हो तो यादें हिन्दुस्तान की हो
हम मर भी जाएं तो कोई गम नहीं,
लेकिन मरते वक्त मिट्टी हिन्दुस्तान की हो।
9. कुछ नशा तिरंगे की आन का है,
कुछ नशा मातृभूमि की शान का है
हम लहरायेंगे हर जगह यह तिरंगा,
नशा ये हिंदुस्तान की शान का है।
10. जिंदगी जब तुझको समझा, मौत फिर क्या चीज है,
ऐ वतन तू हीं बता, तुझसे बड़ी क्या चीज है।