कारगिल विजय दिवस पर MP के नेताओं ने दी वीर सपूतों को श्रद्धांजलि
कारगिल विजय दिवस पर MP के नेताओं ने दी वीर सपूतों को श्रद्धांजलि
Share:

भोपाल: आज यानी 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस है। आप सभी को बता दें कि इस दिन 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सेना ने जीत हासिल की थी। ऐसे में आज कारगिल विजय दिवस पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई नेताओं ने ट्वीट कर वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी है। सबसे पहले मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक ट्वीट किया है जिसमे उन्होंने लिखा है- ''भारत की पवित्र भूमि पर प्रेम, अहिंसा और सौहार्द के सर्वदा पुष्प पल्लवित होते हैं, परंतु हम अपने गौरव और सम्मान की रक्षा करना भी जानते हैं, कारगिल की विजय ने पुन: यह स्पष्ट रूप से दुनिया को संदेश दे दिया है कि हम किसी को छेड़ेंगे नहीं, कोई हमें छेड़ेगा, तो उसे छोड़ेंगे नहीं। कारगिल विजय दिवस देश के जांबाज सपूतों को बारंबार सलाम!''

वहीँ एक अन्य ट्वीट में वह लिखते हैं- ''कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देश की आन, बान, शान के लिए प्राणों की आहुति देने वाले अमर रणबांकुरों को शत-शत नमन। 22 साल पहले आज ही के दिन भारतीय सेना ने अदम्य साहस और पराक्रम का परिचय देते हुए दुश्मन को धूल चटाकर कारगिल की चोटी पर तिरंगा फहराया था।''

उनके अलावा मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है- ''कारगिल की दुर्गम पहाड़ियों में अपने अदम्य साहस और शौर्य से मां भारती की आन-बान-शान की रक्षा करते हुए प्राणों की आहुति देने वाले देश के वीर सपूतों को विजय दिवस के अवसर पर सादर नमन! कारगिल विजय दिवस भारतीय सेनाओं के शौर्य, पराक्रम और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है, भारतीय सेना की विजयगाथा आज भी हमारे देश को गौरवान्वित करती है।''

इसी के साथ मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने ट्वीट कर लिखा है- ''भारतीय सेनाओं के शौर्य, पराक्रम और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है। भारतीय सेना की विजयगाथा आज भी हमारे देश को गौरवान्वित करती है।'' वहीँ दूसरी तरफ एमपी कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा है- 'कारगिल विजय दिवस: कारगिल विजय दिवस पर देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले भारत माता के वीर सपूतों को शत-शत नमन!“जय जवान-जय हिंद”'

उद्योग मंत्री का बड़ा बयान, कहा- ऑटोनगर को मिलेगा नया रूप

आमिर हायेक ने यूएई में इस्राइल के पहले राजदूत को पाइपलाइन डील स्टॉल के रूप में किया नियुक्त

क्रूड बम बनाने वाले 3 अपराधी हुए गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -