गणपति बप्पा के जयकारे लगाते नजर आए तैमूर, क्यूट सी आवाज सुनकर बन जाएगा आपका दिन
गणपति बप्पा के जयकारे लगाते नजर आए तैमूर, क्यूट सी आवाज सुनकर बन जाएगा आपका दिन
Share:

बॉलीवुड के नवाब कहे जाने वाले सैफ अली खान और फिटनेस की मालकिन कही जाने वाली करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान पैपराजी के फेवरेट स्टारकिड हैं और वह सुर्ख़ियों में ना रहे ऐसा कभी हो नहीं सकता. ऐसे में तैमूर की पॉपुलैरिटी उनके मॉम और डैड से ज्यादा है और इसी वजह से भले ही तैमूर कुछ करें या ना करें लेकिन अपनी क्यूट फेस की वजह से हमेशा खबरों में छाए रहते हैं. अब हाल ही में तैमूर की एक नई वीडियो सामने आई है. आप देख सकते हैं इस वीडियो में तैमूर गणेश चर्तुथी मनाते हुए नजर रहे हैं और केवल इतना ही नहीं वीडियो में तैमूर 'मंगल मूर्ति मोरया' का जाप करते हुए नजर रहे हैं.

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KK (@therealkarismakapoor) on

आप सभी को बता दें कि तैमूर की इस वीडियो को करीना की बड़ी बहन और एक्ट्रेस करिश्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और इस वीडियो में तैमूर के अलावा करिश्मा के बेटे कियान और उनके चचेरे भाई अरमान जैन दिखाई दे रहे हैं. आप देख सकते हैं इस वीडियो को शेयर करते हुए करिश्मा ने लिखा "#Ganpatibappamoriya #family" हाथ जोडे़ और दिल के एमोजिस बनाए हैं.

वहीं इस वीडियो में तैमूर अपने हाथ में एक लॉलीपॉप के साथ दिख रहे हैं. तैमूर ने सफेद कुर्ता पायजामा पहन रखा है, जबकि कियान चमकीले नीले रंग के कुर्ते में नजर आ रहे हैं. इसी के साथ इस दौरान अरमान ने सफेद कुर्ता और नीली जींस पहन रखी है. आप देख सकते हैं दोनों क्यूट बेबी अपने चाचा के ऊपर बैठकर अपने आस-पास के लोग को कॉपी करते नजर आ रहे हैं. वहीं इस दौरान तैमूर कहते हैं "मंगल मूर्ति मोर्य.'' फिलहाल तैमूर की यह वीडियो लगातार वायरल हो रही है.

B'Day : विश्वजीत के एक्सीडेंट को एक्टिंग समझ बैठे थे को-स्टार..

अरबाज़ की फिल्म का रोमांटिक गाना Main Zaroor Aaunga हुआ रिलीज़

अगली फिल्म से सामने आया तापसी का लुक, ऐसा रहेगा लिबास

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -