इंस्टाग्राम पर बेबो ने पूरे किये 1 साल, शेयर किया जर्नी वीडियो
इंस्टाग्राम पर बेबो ने पूरे किये 1 साल, शेयर किया जर्नी वीडियो
Share:

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान बीते दिनों ही माँ बनी हैं। उनके घर दूसरे बेटे ने जन्म लिया है जिसके साथ बेबो अपना समय बिता रहीं हैं। अब इसी बीच बेबो ने इंस्टाग्राम पर अपने 1 साल पूरे किए हैं। जी हाँ, आप सभी को याद हो तो करीना ने 1 साल पहले इंस्टाग्राम पर एंट्री ली थी। ऐसे में अब जब उन्हें यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हुए 1 साल पूरा हो गया है तो उन्होंने ख़ुशी जाहिर की है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

आप देख सकते हैं उन्होंने बहुत ही शानदार अंदाज में अपनी इस खुशी को सेलिब्रेट किया है। जी दरअसल करीना ने इंस्टाग्राम पर अपने 1 साल पूरे होने की खुशी में एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट को देखने के बाद उनके फैंस ने भी इस पर रिएक्शन दे रहे हैं। कोई उन्हें बधाई दे रहा है तो कोई उनके बेटे का नाम पूछा रहा है। आपको पता हो करीना ने मार्च 2020 में यह प्लेटफॉर्म ज्वॉइन किया था। अब आज उन्होंने पर्सनल और प्रोफेशनल पोस्ट्स का एक वीडियो बनाकर शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस की इंस्टाग्राम पर एक साल की जर्नी देखने को मिल रही है। अब करीना के कुछ फैंस को ऐसा लग रहा है कि जल्द ही करीना अपने दूसरे बेबी की झलक भी शेयर करने वाली हैं।

वैसे आप सभी जानते ही होंगे करीना और उनके पति सैफ अली खान ने बीते फरवरी महीने में ही अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया है। जी दरअसल उन्होंने 21 फरवरी को अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया था। इसी के साथ ही दोनों का पहले से ही एक बेटा तैमूर है। जी दरअसल साल 2016 में करीना ने अपने पहले बच्चे तैमूर को जन्म दिया था। तैमूर के फोटोज सामने आते ही वह सभी का चहिते बन गए और आज तक उनकी क्यूटनेस पर लोग फ़िदा हैं।

आज है नवमी तिथि, यहाँ जानिए कब है सिद्धि योग और राहुकाल

किनके लिए शुभ और किनके लिए अशुभ है आज का रविवार, जानिए राशिफल

संसद में नाबालिग के साथ पाकिस्तान विधायक ने की शादी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -