Video: एयरपोर्ट पर फैंस ने करीना कपूर को किया तंग, इस तरह एक्ट्रेस ने किया हैंडल
Video: एयरपोर्ट पर फैंस ने करीना कपूर को किया तंग, इस तरह एक्ट्रेस ने किया हैंडल
Share:

करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) का हर अवतार लोगों को पसंद आता है और करीना कपूर अपने फैशन सेंस को लेकर अक्सर चर्चा का विषय रहती हैं। अब हाल ही में करीना एयरपोर्ट पर कूल लुक में नजर आईं। इस दौरान उनके साथ उनका बेटा जेह भी नजर आया। हालाँकि इस दौरान एक तरफ करीना के स्टाइलिश लुक ने लोगों का ध्यान खींचा, वहीं दूसरी तरफ उनके कूल बिहेवियर ने भी फैंस का दिल जीता। जी दरअसल, एयरपोर्ट पर उनके साथ फोटो खिंचवाने के दौरान लोगों ने उन्हें परेशान किया, लेकिन उन्होंने रिएक्ट नहीं किया। आप देख सकते हैं करीना कपूर का ए​क वीडियो सामने आया है। जी हाँ और यह वीडियो बीते रविवार रात का है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

इस बॉलीवुड एक्टर की पत्नी ने भागकर कर ली थी नामी डायरेक्टर से शादी, वजह सुनकर उड़े थे सबके होश!

इस वीडियो में करीना व्हाइट शर्ट के साथ स्लीवलेस स्वेटर पहने हुए नजर आ रही हैं। इसी के साथ उन्होंने ट्रेक पैंट और व्हाइट शूज कैरी किया है। इसी के साथ उन्होंने हाई बन के साथ सनग्लासेज लगा रखे हैं। करीना का यह व्हाइट कूल लुक उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है और वह उनकी तारीफों के पूल बाँध रहे हैं। इस समय करीना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर सभी के द्वारा पसंद किया जा रहा है। हालाँकि बॉलीवुड सेलेब्स को अक्सर उनके फैंस फोटो के लिए परेशान करते हैं। जी हाँ और कई बार सेलेब्स नाराज हो जाते हैं।

इस बार करीना कपूर के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ। जब वे एयरपोर्ट से निकलीं तो फैंस ने उन्हें घेर लिया ताकि उनके साथ फोटो ले सकें। ऐसे में कुछ फैंस करीना के नजदीक पहुंच गए, इससे बेबो को परेशानी तो हुई लेकिन उन्होंने इसे इग्नोर करते हुए फैंस के साथ फोटो खिंचवाए। काम के बारे में बात करें तो जल्द करीना कपूर धमाकेदार फिल्म से धमाका करने वाली हैं।

कलेक्शन के मामले में औंधे मुँह गिरी ऋतिक और सैफ की फिल्म

PM मोदी के तोहफों की नीलामी, कंगना रनौत ने इन 2 चीजों पर लगाई बोली

Video: फाल्गुनी पाठक संग गरबा करते दिखे ऋतिक रोशन, देखकर झूमने लगे फैंस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -