पैपराजी पर भड़के तैमूर अली खान, यूजर्स बोले- 'माँ-बाप बद्तमीज बेटा भी बद्तमीज'
पैपराजी पर भड़के तैमूर अली खान, यूजर्स बोले- 'माँ-बाप बद्तमीज बेटा भी बद्तमीज'
Share:

करीना कपूर खान हमेशा अपने बेटे को लेकर सुर्ख़ियों में रहती हैं। जी दरअसल तैमूर अक्सर कुछ ना कुछ ऐसा कर देते हैं जिससे वह और करीना दोनों चर्चाओं में आ जाते हैं। अब एक बार फिर हाल ही में करीना कपूर खान अपने दोनों बेटों के साथ स्पॉट की गईं। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो आप देख सकते हैं। इस वीडियो में तैमूर अली खान पैपराजी को तस्वीरें खींचने से मना करता और उन पर चिल्लाता दिखाई दे रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

आप देख सकते हैं इस वीडियो में तैमूर पैपराजी से कह रहा है- 'बंद करो। बस करो।' वहीं इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी बुरा रिस्पॉन्स मिला है। जी दरअसल तैमूर अली खान को इस तरह पैप्स पर चिल्लाते देखकर करीना उन्हें चुप कराने या डांटने की बजाए अपने पास बुला लेती हैं और अब इसी वीडियो के चलते करीना और तैमूर दोनों ट्रोल हो रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा- 'घर के संस्कार हैं।' इसी के साथ एक अन्य ट्रोल ने वीडियो पर कमेंट किया, 'अच्छे संस्कार दिए गए हैं लड़के को। कभी गांव आकर देखो यहां प्यारे बच्चे कैसे बात करते हैं।'

इसके अलावा एक यूजर ने लिखा- 'ये क्या लैंग्वेज है।' इसी के साथ एक शख्स ने लिखा कि, 'मां-बाप ही इतने संस्कारी हैं ना।' इसके अलावा कई लोगों ने करीना को घटिया महिला कहते हुए बद्तमीज कहा है। वैसे इसी वीडियो में जहांगीर अली खान को BMW टॉय कार चलाते हुए भी देखा जा सकता है। इस वीडियो में जेह गाड़ी में बैठकर एन्जॉय करता दिख रहा है और बेबी सिटर उसे गाइड कर रहे हैं। इस वीडियो में तैमूर को भले पसंद नहीं किया जा रहा है लेकिन जेह को प्यार मिल रहा है।

अनिल कपूर का बेटे होने से नहीं हुआ हर्षवर्धन को कोई फायदा, खुद किया खुलासा

इस दिन रिलीज होगी फिल्म 'दृश्यम-2'

'खुदा हाफिज चैप्टर 2' का पोस्टर रिलीज, इस दिन होगी रिलीज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -