करीना ने फिर शेयर की अपनी बेटे की तस्वीर, घूरते हुए आईं नजर
करीना ने फिर शेयर की अपनी बेटे की तस्वीर, घूरते हुए आईं नजर
Share:

फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर खान ने एक बार फिर से अपने न्यू बोर्न बेबी के साथ तस्वीर शेयर की है जो इस समय तेजी से वायरल हो रही है। आप देख सकते हैं यह तस्वीर इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वैसे तो करीना कपूर के बेबी का चेहरा नहीं दिख रहा है लेकिन फिर भी यह तस्वीर धमाल मचाये हुए हैं। आप देख सकते हैं इसमें करीना कपूर खान अपने बेटे को लगातार देख रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

जी दरअसल उन्होंने तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा है- 'मैं घूरना बंद नहीं कर पा रही हूं।' इस तस्वीर में उन्होंने अपने बेटे की झलक नहीं दिखाई है लेकिन वह इसमें बड़ी प्यारी दिख रहीं हैं। यह एक ब्लैक एंड वाइट फोटो है जो बड़ी बेहतरीन है। इस फोटो में नजर आ रहा है कि करीना कपूर घर पर है और रिलैक्स मूड में हैं। वैसे इस तस्वीर पर उनके फैंस लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आप सभी जानते ही होंगे करीना कपूर ने 21 फरवरी को मुंबई के एक अस्पताल में अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। वैसे करीना कपूर ने इस बार अपने बेटे को मीडिया की नजरों से बचा कर रखा है, जबकि तैमूर अली खान के जन्म के समय करीना कपूर और उनके पति सैफ अली खान ने कई तस्वीरें शेयर की थी। इसी के कारण वह लगातार निशाने पर भी रहे थे।

आज तक तैमूर के करोड़ो फैंस हैं। वैसे आपको याद हो तो महिला दिवस के अवसर पर करीना कपूर में अपने दूसरे बेटे के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था, 'महिला दिवस की ढेरों शुभकामनाएं।' उस दौरान फैंस को इस बात से दुःखी थे कि उन्होंने न्यू बोर्न बेबी का चेहरा नहीं दिखाया था। वैसे काम के बारे में बात करें तो जल्द ही करीना कपूर फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आने वाली हैं।

गुजरात: विधायकों-मंत्रियों के मास्क न पहनने पर 500 रुपए जुर्माना, आम जनता के लिए 1 हज़ार

पूर्व कांग्रेस सांसद अन्नू टंडन को दो साल की जेल, ट्रेन रोककर किया था विरोध प्रदर्शन

Google ने की यूएस में 7 बिलियन अमरीकी डॉलर के निवेश की घोषणा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -