अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की रोमांटिक फोटो देख करीना ने पूछा यह सवाल
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की रोमांटिक फोटो देख करीना ने पूछा यह सवाल
Share:

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर संग जश्न मना रहीं हैं। वह नए साल के मौके पर अपने बॉयफ्रेंड संग जश्न मनाते नजर आईं और इसी दौरान की एक रोमांटिक फोटो को उन्होंने शेयर किया है। वैसे इसपर अब करीना कपूर खान का रिएक्शन आया है। जी दरअसल करीना कपूर ने कमेंट करते हुए मलाइका और अर्जुन से एक सवाल पूछा है। उन्होंने सवाल पूछते हुए लिखा है, “मेरे दो फेवरेट लोग, मेन्यू क्या है आज?” वैसे तो आप सभी देख सकते हैं मलाइका अरोड़ा ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि, 'यह एक नए दिन की शुरुआत है, नई सुबह है, नया साल है, 2021, शुक्रिया।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

अब तक मलाइका की इस पोस्ट पर कई लोग कमेंट्स कर चुके हैं। वैसे मलाइका ने बीते दिनों एक ग्रुप फोटो भी शेयर की थी, जिसमें वह बहन अमृता अरोड़ा, अर्जुन और करीबी दोस्तों के साथ पोज देती नजर आई थीं। वहीं इससे पहले मलाइका ने गोवा वेकेशन की कुछ फोटोज शेयर की थीं, जिसमें वह अर्जुन कपूर के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करती नजर आई थीं।

आपको याद हो तो एक फोटो में मलाइका पूल में एंट्री करती दिखाई दी थीं, और उस दौरान अर्जुन कपूर पूल में खड़े होकर मलाइका की तस्वीरें क्लिक करते नजर आए थे। अब बात करें अर्जुन की प्रोफेशनल लाइफ के बारे में तो जल्द ही वह फिल्म ‘भूत पुलिस’ में नजर आएंगे। यह एक कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म है जिसमे सैफ अली खान और यामी गौतम लीड रोल में हैं। इसके अलावा अगली फिल्म में अर्जुन, परिणीति चोपड़ा के साथ एक बार फिर से स्क्रीन शेयर करने वाले हैं।

2019 और 2020 में नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेटेड हो चुकी है ग्रेटा

सौरव गांगुली के लिए विवेक ओबेरॉय ने की दुआ

अब ठीक है सौरव गांगुली की हालत, जल्द मिलेगी अस्पताल से छुट्टी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -