Dance India Dance 7: अपने पति सैफ के गाने पर थिरकने को बेताब हैं करीना
Dance India Dance 7: अपने पति सैफ के गाने पर थिरकने को बेताब हैं करीना
Share:

मुंबईः जी टीवी पर आने वाले रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस 7' (Dance India Dance 7) शुरू होने के बाद से खबरों में बना है। इसके सुर्खियों में बने रहने का सबसे बड़ा कारण बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) का इसस शो में शामिल होना है। करीना जज के तौर पर इस शो से जुड़ी हैं। करीना के अलावा बॉस्को मार्टिस (Bosco Martis) और रफ्तार (Raftaar) भी बतौर जज इस शो में शामिल हैं।

इस हफ्ते शो में करीना अपने पति सैफ अली खान के गाने 'तमंचे पे डिस्को' पर डांस करते नजर आएंगी। जी टीवी के इंस्टा अकाउंट से शेयर किए गए एक वीडियो में करीना कपूर खान स्टेज पर कंटेस्टेंट्स और शो के जज बॉस्को मार्टिस एवं रफ्तार के साथ डांस करती दिख रही हैं। यह एपिसोड इसी हफ्ते टेलीकास्ट किया जाएगा। काले कलर के कपड़े में करीना कपूर खूब खूबसूरत दिख रही हैं।

आपको बता दें कि इस हफ्ते 'डांस इंडिया डांस 7' शो में किसी एक डांस ग्रुप की वाइल्ड कार्ड एंट्री होगी। एक डांस समूह ने ही सैफ अली खान की फिल्म बुलेट राजा के गाने तमंचे पे डिस्को पर डांस किया था। जिसके बाद करीना कपूर खुद को इस गाने पर डांस करने से नहीं रोक पाईं। इससे पहले भी करीना ने शो में सैफ अली खान की फिल्म ये दिल्लगी के गाने 'ओले-ओले' पर परफॉर्म किया था।

करीना बिते हफ्ते लंदन से मुंबई इस एपिसोड को शूटिंग करने के लिए आई थीं। शो में पिछले हफ्ते करीना की जगह पर मलाइका अरोड़ा देखने को मिली थीं। करीना की बहन करिश्मा कपूर भी उनकी जगह पर शो में जज के रूप में किरदार निभा चुकी हैं।

फिल्मों के अलावा एक नए म्यूजिक ट्रैक में नज़र आने वाली हैं आलिया भट्ट, जानें गाना

Pehalwaaan Song : सुनील शेट्टी और किच्छा सुदीप पर फिल्माया गाना हुआ रिलीज़

Joe और Sophie ने अपने Doggy की याद में बनवाया टैटू..

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -