अपने जन्मदिन पर ही ट्रोल हो गई करीना कपूर, फोटो देख हैरान हुए यूजर्स

बॉलीवुड फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर आज अपना जन्मदिन मना रही है। आज वो 41 वर्ष की हो चुकी हैं। अभिनेत्री अपने परिवार के साथ मालदीव पहुंची हैं। अभिनेत्री निरंतर अपनी फोटोज साझा कर रही हैं। आज जन्मदिन के अवसर पर भी करीना ने पति सैफ के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है। इस फोटो को देखकर यूजर्स उन्हें ट्रोल करने लगे। 

इन दिनों करीना कपूर मालदीव में छुट्टियों का लुत्फ़ उठा रही हैं। अपने दोनों बेटों तथा पति के साथ वो फोटोज साझा कर रही हैं। आज अपने जन्मदिन के अवसर पर भी उन्होंने एक तस्वीर साझा की है, जिसे देखकर यूजर्स को विश्वास नहीं हो रहा। करीना के इस लुक पर लोग उन्हें ट्रोल भी करने लगे। सामने आई तस्वीर में उनके चेहरे पर लाल रंग धब्बे भी दिखाई दे रहे हैं। करीना अपने नो मेकअप लुक को लेकर बहुत ट्रोल हो रही हैं। 

 

आपको बता दें, सैफ एवं करीना ने 16 अक्टूबर 2012 को मुंबई में विवाह किया था। 20 दिसंबर 2016 को उनके बेटे तैमूर अली खान का जन्म हुआ। 12 अगस्त 2020 को सारा अली खान (सैफ एवं उनकी पहली वाईफ अमृता सिंह की बेटी) के 25वें बर्थडे पर सैफ-करीना ने घोषणा की थी कि वे दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे हैं। इसके पश्चात् करीना ने 21 फरवरी, 2021 को दूसरे बेटे जहांगीर को जन्म दिया। वही बात यदि करीना के वर्क फ्रंट की करें तो उन्होंने हाल ही में फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग समाप्त की है। इस मूवी में वो आमिर खान के साथ दिखाई देगी। 

सलमान खान का खुलासा, बताया जिस लड़की को करते थे पसंद वो...

परिवार संग करीना कपूर ने सेलिब्रेट किया अपना जन्मदिन, सामने आई ये बेहतरीन तस्वीर

कबीर बेदी की नातिन ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, नजरें नहीं हटा पा रहे है फैंस

न्यूज ट्रैक वीडियो

- Sponsored Advert -

Most Popular

- Sponsored Advert -