'भूत पुलिस 2' का हिस्सा होंगी करीना कपूर, अर्जुन ने इशारों में किया खुलासा
'भूत पुलिस 2' का हिस्सा होंगी करीना कपूर, अर्जुन ने इशारों में किया खुलासा
Share:

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने बीते 21 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाया है। जी दरअसल करीना अपना जन्मदिन मनाने के लिए फैमिली के साथ मालदीव पहुंची थीं और यहाँ उन्होंने खूब एन्जॉय किया। करीना के जन्मदिन पर उन्हें हर तरफ से बधाई मिली और इसी लिस्ट में शामिल रहे अभिनेता अर्जुन कपूर। उन्होंने करीना को अब जन्मदिन की शुभकामनाएं भेजी हैं। जी दरअसल हाल ही में अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर 'भूत पुलिस' के शूटिंग टाइम की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अर्जुन, सैफ, करीना और नन्हा तैमूर नजर आ रहे हैं। आप देख सकते हैं तीनों के पीछे नकाब पहने करीना नजर आ रहीं हैं।

जी दरअसल यह तस्वीर हिमाचल प्रदेश की है जहां वे पिछली दिवाली पर शूटिंग के लिए पहुंचे थे। आप देख सकते हैं करीना को जन्मदिन विश करते हुए अर्जुन ने मजाक में करीना को 'भूत पुलिस' के दूसरे पार्ट में हिस्सा लेने के लिए कहा। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा है, "हैप्पी बर्थडे बेब। मैं अपनी, टिम और नवाब की इस तस्वीर को पोस्ट करने का बहाना चाहता था लेकिन हम सभी जानते हैं कि आप हमेशा आकर्षण का केंद्र होते हैं, हर फ्रेम में, भले ही आप फोकस से बाहर हों। सेट पर और बाहर हमारे पास अधिक से अधिक अच्छा समय होगा, खासकर जब हम आपको भूत पुलिस की अगली कड़ी का हिस्सा बनाते हैं। "

वहीं दूसरी तरफ करीना कपूर ने अर्जुन के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "ओह।।। यह कैप्शन बिल्कुल सच है। मैं हमेशा लड़कों की चमक छीन लुंगी। ढेर सारा प्यार।" आपको पता ही होगा करीना कपूर ने मालदीव में अपना 41वां जन्मदिन मनाया है और बीते बुधवार को उन्होंने अपने पति और बेटों के साथ एक तस्वीर शेयर कर सेलिब्रेशन की एक छोटी सी झलक दिखाई थी। करीना का जन्मदिन समुद्र तट पर मनाया गया। वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना कपूर जल्द ही आमिर खान के साथ फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आएंगी।

लड़की के गुस्से ने ली बॉयफ्रेंड की जान, जानिए पूरा मामला

कमला हैरिस से मिले पीएम मोदी, पाकिस्तानी आतंकवाद, अफ़ग़ान संकट समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा

क्या आप भी डेस्कटॉप पर चलाते हैं YouTube, तो आपको होने वाला ये फायदा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -