दोनों बेटों संग इनाया की जन्मदिन पार्टी में पहुंची करीना
दोनों बेटों संग इनाया की जन्मदिन पार्टी में पहुंची करीना
Share:

करीना कपूर और बेटे जेह की कुछ तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर छाई हैं। आप देख सकते हैं इन तस्वीरो में जेह को गोद में लिए करीना बड़ी खूबसूरत दिख रहीं हैं। जी दरअसल जेह 7 महीने के हो गए हैं और बीते दिन वह अपनी बहन के जन्मदिन में पहुंचे थे। यहाँ जेह अपनी मां की गोद में है, जबकि नैनी करीना के पीछे चलती नजर आ रही हैं। आप देख सकते हैं मां और बेटे कितने क्यूट दिख रहे हैं। बीते कल इनाया की बर्थडे पार्टी में पटौदी परिवार के सारे बच्चे पहुंचे, जिसमें तैमूर और इब्राहिम अली खान का नाम भी शामिल था। अभी कुछ समय पहले ही करीना ने बताया कि 'अपने दूसरे बेटे का नाम उन्होंने जहांगीर रखा है।'

वैसे बीते कल ही करीना ने इनाया को बर्थडे विश करते हुए सोशल मीडिया पर उसकी ब्लैक एंड वाइट फोटो शेयर की थी। फिलहाल तस्वीरों की बात करें तो सोहा अली खान के घर पार्टी में जाते वक्त भले ही करीना कपूर के चेहरे पर टेंशन दिख रही हो, लेकिन उनके लाडले जेह मां की गोद से झांकते नजर आ रहे हैं। करीना कपूर के साथ उनका बड़ा बेटा तैमूर भी नजर आया। आप देख सकते हैं तैमूर आगे-आगे चल रहे थे, जबकि करीना उनके पीछे थीं। वहीं तैमूर ने चेहरे को मास्क से कवर कर रखा था।

आप सभी को बता दें कि सोहा अली खान ने बेटी के बर्थडे पर यूनिकॉर्न लैंड थीम पार्टी दी थी। इस दौरान इनाया को सभी ने खास अंदाज में विश किया। जी दरअसल सोहा अली खान की पार्टी में पूरे घर को रंगीन गुब्बारों से सजाया गया था, इनमें पिंक, ब्लू, यलो और ग्रीन कलर के गुब्बारे दिखाई दे रहे थे। वहीं इस मौके पर इनाया ने पिंक कलर की फ्रॉक पहनी थी जिसमें वो बेहद क्यूट लग रही थीं।

नाबालिग बहन के साथ बचपन से बलात्कार कर रहा था भाई, पिता ने भी नहीं सुनी पीड़िता की बात

Air India का नया मालिक कौन ? सरकार ने बोलियों के विजेता के नाम पर लिया फैसला

अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्र में रूसी-तुर्की सहयोग रहा सफल: रूसी राष्ट्रपति

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -