नन्हे मेहमान संग नजर आईं करीना, तैमूर ने भी की मस्ती
नन्हे मेहमान संग नजर आईं करीना, तैमूर ने भी की मस्ती
Share:

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान आजकल प्रेग्नेंसी को एन्जॉय कर रहीं हैं। आप जानते ही होंगे वह दूसरी बार माँ बनने वाली हैं लेकिन उससे पहले वह अपने फोटोज शेयर कर रहीं हैं जो बेहतरीन हैं। वैसे खबरों के मुताबिक अगले साल की शुरुआत में करीना के घर नया नन्हा मेहमान आने वाला है और इसकी तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं। इस समय तैमूर भी अपने भाई या बहन के आने का बहुत ही बेताबी के साथ इंतजार कर रहे हैं। इस समय सोशल मीडिया पर तैमूर की नन्हे मेहमान संग खेलते हुए की फोटो सामने आई है जो आप देख सकते हैं। इस तस्वीर में तैमूर की गोद में बेबी गर्ल नजर आ रही हैं और तैमूर बड़ी-सी स्माइल करते दिखाई दे रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Naina Sawhney (@nainas89) on

वैसे इस फोटो को करीना कपूर खान की पर्सनल असिस्टेंट ने शेयर किया है। जी दरअसल करीना ने हाल ही में अपनी पर्सनल असिस्टेंट (नैना सिंह) और दोस्त पोनम दमानिया को घर पर इन्वाइट किया था। इस दौरान सभी ने छोटा-सा दिवाली सेलिब्रेशन किया। वहीँ अब नैना सिंह ने कुछ फोटोज को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है जो आप देख सकते हैं। इन फोटोज को पोस्ट करत नैना ने लिखा है, “बेबो हमें बुलाने के लिए शुक्रिया, सिया ने अपना पहला फ्रेंड बनाया। आप दोनों को प्यार।”

इसी के साथ ही नैना सिंह ने पूनम दमानिया को भी टैग किया है। वैसे अन्य फोटोज में आप देख सकते हैं कि करीना कपूर खान ब्लू ड्रेस में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। काम के बारे में बात करें तो जल्द ही करीना कपूर फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आने वाली हैं।

शिवसेना ने सामना में कसा नीतीश पर तंज- 'उनको CM बनाना अपमान जैसा होगा'

नौकरीपेशा लोगों को दिवाली गिफ्ट दे सकती है सरकार, 12:30 बजे प्रेस वार्ता करेंगी निर्मला सीतारमण

शिवसेना को बिहार में नोटा से कम वोट मिलने पर बोले संजय निरूपम- 'मुंह बंद रखें'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -