Video: बिगड़ैल बच्चे बने तैमूर मियां, पैपराजी को देखते ही बोली टपोरी भाषा
Video: बिगड़ैल बच्चे बने तैमूर मियां, पैपराजी को देखते ही बोली टपोरी भाषा
Share:

बॉलीवुड में अपनी क्यूटनेस के लिए छाए रहने वाले तैमूर अली खान को कौन पसंद नहीं करता है। सभी उनके दीवाने हैं और उनकी एक झलक के लिए बेताब रहते हैं। ऐसे में तैमूर के फोटोज से लेकर वीडियोस तक सभी लोगों के दिलों में बसे रहते हैं। अब हाल ही में तैमूर का एक वीडियो सामने आया है जो चौकाने वाला है। हाल ही में तैमूर का एक नया टैलेंट उभरकर सामने आया है जो आप देख सकते हैं। जी दरअसल तैमूर ने मुंबई की भाषा यानी कि टपोरी भाषा सीख ली है जो इस वीडियो में साफ़ नजर आ रही है। वहीं इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जो आप देख सकते हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Voompla (@voompla) on

बीते दिनों ही तैमूर अली खान अपनी मां करीना कपूर और नानी बबीता कपूर के साथ नजर आए और इस दौरान उनका लुक बेहतरीन रहा। वहीं तैमूर और करीना को देखते ही पैपराजी ने उन्हें घेर लिया और फोटो खींचने लगे लेकिन उसी दौरान तैमूर ने कहा 'ए भाई लोग' जिसे सुनते ही सभी के होश उड़ गए।

वहीं इस दौरान वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे और करीना खुद भी अपनी हंसी नहीं रोक पाई। इस समय तैमूर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वैसे तो तैमूर अली खान के वीडियोज आए दिन सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं लेकिन इस बार का वीडियो काफी मजेदार है। वहीं तैमूर के बारे में बात करे तो उन्होंने पहली बार पैपराजी से कुछ नहीं कहा है बल्कि वह इसके पहले भी पैपराजी की बातों का जवाब दे चुके हैं। अगर बात करें करीना कपूर की तो वो हाल ही में रिलीज होने वाली फिल्म 'हिंदी मीडियम' में नजर आने वाली हैं जिसमे वह पुलिस अफसर की भूमिका निभाएंगी।

'थप्पड़' की फैन हुई राजस्थान पुलिस, घरेलू हिंसा पर किया ट्वीट

इस डायरेक्टर के खिलाफ पूर्व पत्नी ने फाइल किया केस, चौकाने वाली है वजह

कियारा अडवाणी की फैन हुई यह हॉट अदाकारा, जमकर की तारीफ़

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -