रामायण की GOT से तुलना करने पर फैन ने करण बोहरा को कही यह बात
रामायण की GOT से तुलना करने पर फैन ने करण बोहरा को कही यह बात
Share:

टीवी के जाने माने कलाकार करणवीर बोहरा  विवादों से कोसों दूर रहते हैं। वहीं वो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी बेटियों की क्यूट तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करते रहते हैं, जिन्हें फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जाता है। लेकिन इस बार उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ ऐसा शेयर कर दिया है कि उनके फैंस नाराज हो गए हैं। वहीं करणवीर बोहरा ने सुपरहिट सीरियल 'रामायण' का एक युद्ध सीन शेयर किया है, जिसमें लक्ष्मण के पीछे युद्ध लड़ता सैनिक डांस कर रहा है। इसके साथ ही करणवीर बोहरा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए 'रामायण' की तुलना 'गेम ऑफ थ्रोन्स' से कर डाली है, जिस पर उनके फैंस नाराज हो उठे हैं।

इसके साथ ही  करणवीर बोहरा  के फैंस कमेंट करके पूछ रहे हैं कि उन्होंने क्या सोचकर ऐसा किया है ? वो लोगों की भावनाओं का मजाक कैसे उड़ा सकते हैं ? करणवीर बोहरा  के पोस्ट पर एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा है, 'लोग आपको इसलिए देखते हैं क्योंकि आप एक सेलेब हो। लेकिन आपने ऐसा पोस्ट करके सबको चौंका दिया है। लोगों को रामायण पसंद है क्योंकि वो भगवान में भरोसा करते हैं और आप इस महान कथा को जीओटी से कम्पेयर कर रहे हो.... यह गलत बात है। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें की फैन ने कहा मैं आपको पसंद करता था लेकिन आपके इस पोस्ट के बाद में आपको अनफॉलो करने जा रहा हूं। वहीं 'करणवीर बोहरा  के पोस्ट पर बाकी फैंस भी इसी तरह के कमेंट कर रहे हैं। वैसे यह पहली बार नहीं है जब दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले किसी शो का इंटरनेट पर यूं मजाक उड़ा है। इससे 'महाभारत' के एक सीन का भी फैंस मजाक उड़ा चुके हैं। उसमें भीष्म पितामह कूलर की हवा खाते नजर आ रहे थे। 

टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने किया यह अनोखा काम, सुनकर हो जाएंगे हैरान

दशरथ का खतरनाक रूप देख डर गयी थी कौशल्या

100 बादाम और पूरे दिन 3 नारियल पानी पी कर शूटिंग करते थे दारा सिंह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -