Video: बिपाशा की प्रेग्नेंसी के बाद बुरी तरह से ट्रोल हुए करण सिंह ग्रोवर
Video: बिपाशा की प्रेग्नेंसी के बाद बुरी तरह से ट्रोल हुए करण सिंह ग्रोवर
Share:

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर इन दिनों सुर्ख़ियों में हैं। इस कपल ने हाल ही में बच्चे का ऐलाना किया है। इस कपल के घर जल्द नन्हा मेहमान आने वाला है। हालाँकि किसी को नहीं पता था बिपाशा (Bipasha Basu Pregnancy) अपनी प्रेग्नेंसी के अंतिम चरण पर होंगी। बीते दिनों बिपाशा ने अपना बड़ा सा बेबी बंप दिखाकर लोगों को चौंका दिया। जी दरअसल बिपाशा और करण (Bipasha And Karan) छह साल से अपनी शादीशुदा जिंदगी को इंजॉय कर रहे हैं और अब यह कपल जल्द माता-पिता बनने वाला है। हालाँकि इन सभी के बीच करण ट्रोल हो रहीं हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

जी दरअसल बिपाशा बासु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं और इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर मैटरनल फोटोशूट के जरिए दी थी। करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बासु माता-पिता बनने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। हालाँकि इसी बीच करण सिंह ग्रोवर एक वीडियो के चलते सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस वीडियो में करण फूड मॉल से अपनी प्रेग्नेंट पत्नी बिपाशा के लिए सुपरफूड लेकर जाते हुए नजर आ रहे थे। इस दौरान जब पैपराजी ने करण सिंह ग्रोवर को घेर लिया तो एक्टर ने सड़क पर सामान बेच रहे व्यक्ति को नजरअंदाज कर दिया और मीडिया के सामने अलग-अलग अंदाज में पोज देने लगे।

केवल यही नहीं एक गरीब शख्स करण के पीछे उनकी कार तक भी गया, हालाँकि इसके बावजूद करण ने उस गरीब शख्स को कुछ नहीं दिया। लोगों को करण का यह एटीट्यूड बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और लोग उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है करण खुद गरीब है दूसरों को क्या देगा! इस तरह करण ट्रोल हो रहे हैं।

'सरकार की वजह से बायकॉट हो रही हैं फिल्में', बयान देकर बुरे फंसे अनुराग कश्यप

सौतेले भाई के साथ गले में दुपट्टा डालकर इस एक्टर ने किया धमाकेदार डांस

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: कार्तिकेय 2 के आगे ढेर हुई लाल सिंह चड्ढा, एकदम धांसू है फिल्म की कहानी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -