दूसरी बीवी से थप्पड़ खा चुके हैं करण सिंह ग्रोवर, हो चुकीं हैं 3 शादियां
दूसरी बीवी से थप्पड़ खा चुके हैं करण सिंह ग्रोवर, हो चुकीं हैं 3 शादियां
Share:

टीवी इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत करने वाले स्टार करण सिंह ग्रोवर आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। करण का जन्म 23 फरवरी, 1982 को हुआ था। वैसे करण अपने काम से कम अपने अफेयर से कहीं अधिक चर्चाओं में रहे है। उन्होंने अब तक तीन शादियां की है जो बड़ी-बड़ी जानी-मानी अभिनेत्रियों से रहीं है। जी हाँ, बात करें पहली शादी के बारे में तो सबसे पहले उनकी शादी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से हुई थी। दोनों ने साल 2008 में शादी की थी। इस शादी को अधिक समय तक चलते नहीं देखा गया। दोनों 2009 में ही अलग हो गए। इस शादी के टूटने के बाद साल 2012 में करण ने जेनिफर विंगेट से शादी कर ली। जेनिफर एक बेहतरीन अदाकारा है और उनके शोज को लोग बहुत प्यार देते है। वैसे इन दोनों की शादी भी अधिक समय तक ना चल सकी।

दोनों ने साल 2016 में तलाक ले लिया। जेनिफर से तलाक लेने के बाद करण ने बिपाशा बासु से शादी कर ली और आज दोनों खुशहाल जीवन बिता रहे है। वैसे कहा जाता है करण की पहली पत्नी श्रद्धा निगम ने कई बार करण को रंगे हाथों भी पकड़ा था जब वह दूसरी लड़कियों से फ्लर्ट करने में लगे हुए थे। इसके बाद भी वह अपनी शादी को मौके देती रहीं, लेकिन एक बार ऐसा कुछ हुआ कि श्रद्धा ने शादी तोड़ दी। जी दरअसल एक बार करण सिंह ग्रोवर का नाम रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' की कोरियोग्राफर निकोल से जुड़ा। उस दौरान करण ने पब्लिकली भी निकोल से प्यार करने की बात कबूल की।

यह सब होने के बाद श्रद्धा ने करण से तलाक ले लिया। कहा जाता है करण की दूसरी शादी भी इसी वजह से टूटी थी। वह जेनिफर को वक्त नहीं देते थे और दूसरी लड़कियों के साथ रहते थे। एक बार तो जेनिफर ने 'दिल मिल गए' के सेट पर करण को किसी लड़की के साथ पकड़ लिया था। उसके बाद उन्होंने सबके सामने करण को थप्पड़ मार दिया। उसी के कुछ समय बाद दोनों ने तलाक ले लिया। वैसे अब करण खुद से 4 साल बड़ी बिपाशा बसु से शादी कर अच्छा जीवन बिता रहे है।

मौसम विभाग का अलर्ट, इन राज्यों में गरज के साथ हो सकती है मूसलाधार बारिश

म्यांमार ने प्रदर्शनकारियों के लिए जारी की चेतावनी, कहा- हुआ रैली का आयोजन तो हो सकती है मौतें

नेशनल हेराल्ड केस: सोनिया-राहुल की मुश्किलें बढ़ीं, स्वामी की याचिका पर दिल्ली HC ने माँगा जवाब

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -