आखिर क्यों अपने जन्मदिन पर केक नहीं काटते हैं करण पटेल?
आखिर क्यों अपने जन्मदिन पर केक नहीं काटते हैं करण पटेल?
Share:

टेलीविज़न के जाने माने मशहूर एक्टर करण पटेल (Karan Patel) आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। करण पटेल, शाहरुख (Shah Rukh Khan) के जबरा फैन हैं। वैसे तो करण ने एकता कपूर (Ekta Kapoor) के लोकप्रिय शो ‘कहानी घर घर की’ से टेलीविज़न जगत में कदम रखा था, मगर उन्हें असली पहचान टीवी शो ‘कस्तूरी’ से मिली। रॉकस्टार रॉबी सब्बरवाल की भूमिका के साथ वो लाखो दिलों की धड़कन बन गए। आइए आज करण के जन्मदिन पर आपको बताते है कुछ खास बातें।

प्रत्येक वर्ष करण अपने जन्मदिन पर केक नहीं काटते। भले ही दोस्तों के साथ करण पार्टी कर लेते हैं, मगर वह जन्मदिन पर कतई भी केक नहीं काटते। उनसे जब इसके पीछे का कारण पूछा जाता है तो वह हमेशा यही जवाब देते हैं कि यह उनकी मन्नत है। जाहिर है, उन्होंने इस मन्नत के बारे में कभी खुलकर चर्चा नहीं की है, मगर टेलीविज़न के इस सुपरस्टार की ऐसी कौन सी ख्वाहिश है जो अब तक पूरी नहीं हुई। इस बारे में उनके प्रशंसक हमेशा सोचते रहते हैं।

करण पटेल को उनके प्रशंसक प्यार से टीवी का शाहरुख खान कहते हैं। लाखो प्रशंसकों के दिलों की धड़कन बने करण स्वयं शाहरुख के बहुत बड़े फैन हैं। 2015 में करण के लोकप्रिय सीरियल ‘ये है मोहबत्तें‘ के सेट पर वो शाहरुख़ से मिले भी थे। शाहरुख खान ने भी अपने इस फैन बॉय को स्वयं का ‘काइंडेस्ट फैन’ बताया था। करण ने अपनी किस्मत फिल्मों में भी आजमाकर देख ली, मगर वो फिल्मों में कुछ विशेष कमाल नहीं कर सके तथा इसलिए वापस टेलीविज़न की दुनिया में लौट आए।

KBC में पहुंचा कार्तिक आर्यन का 'हमशक्ल', देखकर चौंके अमिताभ बच्चन

वॉर्डरोब मालफंक्शन का शिकार हुए रुबीना-सनम

राहुल गांधी का हाथ पकड़े नजर आई ये मशहूर एक्ट्रेसेस, वायरल हुई तस्वीरें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -