शादी करने जा रहे है तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा, इस एक्टर ने खोली पोल
शादी करने जा रहे है तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा, इस एक्टर ने खोली पोल
Share:

टेलीविज़न के मशहूर स्टार कपल करण कुंद्रा एवं तेजस्वी प्रकाश की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते है। करण और तेजस्वी कई दिनों से रिश्ते में हैं। इन दोनों की जोड़ी टेलीविज़न की सबसे सबसे प्यारी और रोमांटिक जोड़ी है। इन्हें कई जगहों पर साथ में स्पॉट भी किया गया है। इन दिनों करण कुंद्रा एवं तेजस्वी प्रकाश जहां भी नजर आते हैं उनसे एक ही सवाल पूछा जाता है कि वो दोनों शादी कब कर रहे हैं। अब खबर आ रही है कि दोनों जल्द शादी करने वाले हैं।

हाल ही में अपनी शादी को लेकर करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने बयान दिया था। करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने कहा था कि सही वक़्त आते ही शादी की दिनांक प्रशंसकों को बता दी जाएगी। अब उनके दोस्त उमर रियाज ने दोनों की शादी को लेकर पोल खोल दी है। यहां तक उमर रियाज ने करण कुंद्रा एवं तेजस्वी प्रकाश के हनीमून तक के बारे में खुलासा कर डाला है।

चर्चा में उमर रियाज और अकासा सिंह ने दोनों की शादी एवं संगीत में परफॉर्म करने के बारे में बात की तथा बताया कि वो लोग किस गाने पर डांस करने वाले हैं। उमर और अकासा ने कहा कि दोनों की शादी में वो लोग शादी एवं संगीत पर परफॉर्म करेंगे। शादी पर अकासा कमली पर डांस करेंगी। वहीं संगीत में ‘कोई जाए तो ले आए’ गाने पर डांस करेंगी। उमर एवं अकासा ने कहा कि जब दोनों शादी की तारीख तय कर लेंगे तो सबको पता चल जाएगा। उमर रियाज ने कहा, शादी में कपड़ों और डांस के अतिरिक्त और भी बहुत कुछ होता है। जिसे हम लोग हनीमून कहते हैं। वह बात अलग है कि करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के हनीमून में सिर्फ वही दोनों शामिल होंगे। हम लोग इस बारे में कुछ नहीं कर सकते।

'आपको अब बदल हुई उर्फी जावेद दिखेगी', एक्ट्रेस ने ट्वीट ने फैंस को किया हैरान

'इतना लेट क्यों बोल रही है...', प्रियंका पर भड़की राखी सावंत

करीना कपूर से अपनी तारीफ सुन गदगद हुई उर्फी जावेद, बोली- 'मैं तो मर जाऊंगी, बाए...'

राखी सावंत ने उड़ाया रोजे का मजाक, वीडियो देख भड़के लोग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -