इस अभिनेत्री ने करण जौहर को बताया सलमान से बदतर
इस अभिनेत्री ने करण जौहर को बताया सलमान से बदतर
Share:

'बिग बॉस ओटीटी' को आजकल लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। शो में इन दिनों कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई-झगड़े चल रहे हैं जो सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। आप सभी जानते ही होंगे कि इस शो को करण जौहर होस्ट कर रहे हैं। ऐसे में शो में कंटेस्टेंट्स के बीच हो रहे झगड़े को देख सोशल मीडिया पर यूजर्स के साथ-साथ कई सेलेब्रिटीज का गुस्सा भी फुट रहा है। हाल ही में ‘बिग बॉस’ के सातवें सीजन में नजर आईं सोफिया हयात ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने अपने निशाने पर करण को लिया है और उन्हें सलमान खान से भी बदतर बताया हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sofia Hayat (@sofiahayat)

जी दरअसल शो को लेकर सोफिया हयात ने कहा, 'शो हिंसक व्यवहार और नेपोटिजम को बढ़ावा दे रहा है। करण जौहर सलमान से बदतर हैं। करण इस बार शो में वॉयलेंस और नेपोटिजम प्रमोट कर रहे हैं। यह शो यूके में हो रहा होता तो तुरंत ही बंद कर दिया जाता क्योंकि यह वॉयलेंस और अग्रेशन को बढ़ावा दे रहा है।' यह सभी बातें सोफिया ने एक वेबसाइट से बातचीत में कही। उन्होंने कहा, 'करण जौहर टीआरपी लाने के लिए लोगों की बेइज्जती कर रहे हैं। यह बिग बॉस का पुराना तरीका है। भारत एक धार्मिक देश है, जहां धार्मिक भावनाओं को तवज्जो दी जाती है। यह धार्मिक धर्म है कि किसी को नुकसान न पहुंचाया जाए। लेकिन करण जौहर और बिग बॉस इस धर्म के खिलाफ जा रहे हैं।'

वैसे इससे पहले एक मशहूर वेबसाइट से बातचीत में सोफिया हयात ने कहा था, 'करण जौहर को ‘बिग बॉस ओटीटी’ होस्ट करते देखना अच्छा लगा। सलमान का रौब अब पहले जितना स्ट्रॉन्ग नहीं रहा। उन्हें अब रिटायर हो जाना चाहिए क्योंकि कभी-कभी वह ओवर एक्टिंग करते हैं।'

चर्चा में है शिल्पा शेट्टी की नयी पोस्ट, लिखा- 'गलतियां होती हैं'

CM अरविंद केजरीवाल से मिले सोनू सूद, ज्वाइन कर सकते हैं 'AAP' !

कर्नाटक में आज आयोजित किया जाएगा महा टीकाकरण अभियान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -