चक्रवाती तूफान के लिए तैयार हुए यश-रूही, करण जौहर ने शेयर की तस्वीर
चक्रवाती तूफान के लिए तैयार हुए यश-रूही, करण जौहर ने शेयर की तस्वीर
Share:

बॉलीवुड डायरेक्टर करण जौहर अपने बच्चों के फोटोज आए दिन सोशल मीडिया पर अपलोड करते रहते हैं। आए दिन उन्हें उनके बच्चों के साथ समय बिताते हुए देखा जाता है। करण के बच्चों के नाम यश और रूही है और दोनों आए दिन मस्तीभरे अंदाज में नजर आते हैं। अब हाल ही में एक बार फिर से यश और रूही की क्यूट फोटोज वायरल हो रहे हैं। जी दरअसल इस समय मुंबई में चक्रवाती तूफान ने दस्तक दी और काफी नुकसान भी किया है। आपको बता दें कि मुंबई में बीते सोमवार सुबह से ही तेज हवाएं चल रही थीं और बारिश से भी बुरा हाल रहा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

यह सब देखते हुए करण जौहर ने एक पोस्ट शेयर कर बताया कि इस तूफान की तैयारी यश और रूही ने कैसे की। आप देख सकते हैं करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर यश और रूही की एक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों रेनकोट पहने नजर आ रहे हैं। जी दरअसल दोनों ने व्हाइट मानसून जैकेट पहना हुआ था और स्माइलिंग पोज दे रहे थे। आप देख सकते हैं यश और रूही ने अपनी पूरी बॉडी कवर कर ली है और अब वे पूरी तरह से निश्चिंत नजर आ रहे हैं। इस फोटो के साथ करण जौहर ने कैप्शन में लिखा कि- ''मानसून के लिए तैयारी चल रही है।'' वैसे करण की इस पोस्ट पर सोफी चौधरी, वरुण शर्मा, ताहिरा कश्यप, अर्जुन बिजलानी, माहिप कपूर, रितेश देशमुख और मनीष मल्होत्रा ने भी कमेंट किया है।

आपको याद हो तो इससे पहले करण जौहर ने मदर्स डे के मौके पर यश और रूही का एक फनी वीडियो शेयर किया था। उस वीडियो में यश और रूही अपनी दादी हीरू को मदर्स डे पर विश कर रहे थे। उस वीडियो में पहले यश कहते हैं- 'हैपी मदर्स डे।' फिर रूही कहती हैं- 'एंड यू आर माई सनशाइन।' फिर यश कहते हैं- 'एंड यू आर माई लिटिल स्माल बेबी सनशाइन। बाए बाए।' अंत में हीरू कहती हैं- 'ओह नो, मैं कोई बेबी सनशाइन नहीं हूं।' दोनों के इस वीडियो को भी फैंस ने बहुत पसंद किया था।

बॉलीवुड में काम ना करने पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस का चौंकाने वाला खुलासा, कहा- 'मैं डर गयी थी।।।'

गुपचुप मशहूर कोरियोग्राफर गीता कपूर ने रचाई शादी, मांग में सिन्दूर सजाकर तस्वीरें की शेयर

इस म्यूजियम दिवस पर हुआ बड़ा एलान, हस्तिनापुर में बनाया जाएगा संग्रहालय

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -