Video: करण जौहर के बच्चों ने पैपराजी को किया नमस्ते, ट्रोल हो गईं करीना कपूर
Video: करण जौहर के बच्चों ने पैपराजी को किया नमस्ते, ट्रोल हो गईं करीना कपूर
Share:

बॉलीवुड के फेमस प्रोड्यूसर करण जौहर बीते शनिवार को लंदन से छुट्टियां मनाकर मुंबई वापस आ गए हैं। इस दौरान करण को अपनी मां और दोनों बच्‍चों के साथ मुंबई के एयरपोर्ट पर देखा गया। हालाँकि इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि सभी देखते रह गए। जी दरअसल एयरपोर्ट पर पहुंचते ही उन्‍हें पैपराजी ने घेर लिया। इस दौरान पैपराजी ने करण के स्टाइलिश लुक के फोटो लिए और इसी के साथ ही यश और रूही की क्यूट हरकतों को भी रिकॉर्ड किया। इस बीच का एक वीडियो वायरल हो रहा है जो आप यहाँ देख सकते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bol Bollywood (@bol.bollywood)

इस वीडियो में करण जौहर दोनों बच्चों के साथ वॉक करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में फोटोग्राफर करण से उनका हाल पूछते हैं और करण के साथ रूही और यश अपने क्यूट अंदाज में वॉक करते हुए दिखते हैं। वहीं एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए दोनों ने पिता के हाथ को पकड़ा हुआ है और इसके बाद दोनों बच्‍चों ने पैपराजी को नमस्ते किया और सभी का दिल जीत लिया। अब सभी दोनों बच्चों की तारीफे करते नहीं थक रहे हैं। आप देख सकते हैं इस समय इंस्टाग्राम पर यश और रूही का वीडियो छाया हुआ है।

इस वीडियो में अपनी गाड़ी में बैठकर घर जाने से पहले दोनों पैपराजी को नमस्ते करते दिखे, हालाँकि करण जौहर ने दोनों बच्चों को जाने से पहले पैपराजी को नमस्ते करने के लिए कहा था। वहीं उसके बाद दोनों ने शर्माते हुए सबके सामने हाथ जोड़े। बस यही बात यूजर्स को पसंद आ रही है और अब वह करण की तारीफे करते नहीं थक रहे हैं और करीना कपूर को करण से कुछ सीखने के लिए कह रहे हैं।

रवीना टंडन का बड़ा खुलासा, कहा- 'लोकल बस में मेरे साथ।।।।'

बेटी संग वेकेशन पर आदित्य-श्वेता, गोल-गप्पा बनी दिखीं त्विषा

4 बच्चों के पिता के लिए सरोज खान ने कबूला था इस्लाम, मिला बड़ा धोखा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -