करण का 'झलक दिखला जा' शो छोड़ने का कारण क्या है ?
करण का 'झलक दिखला जा' शो छोड़ने का कारण क्या है ?
Share:

कलर्स पर प्रसारित शो 'झलक दिखला जा' मे करण जौहर कई सालो से जज कर रहे है। 'झलक दिखला जा' एक डांस रियलिटी शो है। सुनने मे आया है कि करण ने अब 'झलक दिखला जा' शो छोड़ दिया है अब वे शो जज नही कर रहे है। करण की नई फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' आने वाली है। करण अपना पूरा ध्यान इस फिल्म मे ही लगा रहे है इसलिए उन्होने कलर्स के शो को छोड़ दिया है।

करण की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' मे रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा लीड रोल मे है। रणबीर और अनुष्का की फिल्म बॉम्बे वेलवेट अभी कुछ समय पहले ही आई थी पर इस फिल्म ने सिनेमाघरों मे अपना जादू नही चलाया। करण को उम्मीद है कि उनकी फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' अच्छी होगी। फिल्म मे रणबीर और अनुष्का के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन भी मुख्य भूमिका मे है।

कहा जा रहा है कि इस साल जब शो 'झलक दिखला जा' आया तब माधुरी ने शो को जज करने से मना कर दिया था। माधुरी की कमी को पूरा करने के लिये शो को जज करने के लिये बॉलीवुड के अभिनेता शाहिद कपूर को जज बनाया गया। अब शो से करण भी अलविदा कहने वाले है देखते है करण की जगह कौन लेता है। अभी तो शो मे शाहिद के साथ दो और जज है गणेश हेगड़े और लॉरेन गोटलिब। शाहिद के शो मे आने पर शो का नाम झलक दिखला जा रिलोडेड रखा गया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -