कुमार सानू के गानें पर करण जौहर ने किया ऐसा डांस, देखकर परिणीति चोपड़ा हुईं शॉक्ड
कुमार सानू के गानें पर करण जौहर ने किया ऐसा डांस, देखकर परिणीति चोपड़ा हुईं शॉक्ड
Share:

टेलीविज़न जगत के चर्चित रियलिटी टैलेंट शो 'हुनरबाज' प्रत्येक शनिवार-रविवार प्रसारित होता है। इस बार खास मेहमान के तौर पर कुमार सानू दिखाई देने वाले हैं। कुमार सानू के गाए सांग्स का जादू करण जौहर पर भी चढ़ा दिखाई दिया। निर्मताओं ने शो का एक प्रोमो साझा किया है, जिसमें फिल्मनिर्माता एवं रियलिटी शो के जज करण जौहर, कुमार सानू के गाए सांग 'घूंघट की आड़ से' पर नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

वही करण की अदाएं, चेहरे के हावभाव तथा हाथों के जेश्चर्स बहुत खूबसूरत और ऑनप्वॉइंट दिखाई दे रहे हैं। पूरे स्टेज पर करण इस गाने पर जमकर ठुमके लगाते हैं। करण का डांस देख परिणीति चोपड़ा हैरान रह जाती हैं। करण को सपोर्ट करते हुए वह बहुत हूटिंग भी करती हैं। वह दंग रह जाती हैं कि करण इतना जबरदस्त डांस करते हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

वहीं, कुमार सानू भी वाह-वाह, क्या बात है, बोलते हुए दिखाई देते हैं। पगड़ी पहने मिथुन चक्रवर्ती खामोशी के साथ करण जौहर का डांस देखते हैं। उस मोमेंट को एन्जॉय करते हैं। निर्माताओं ने जो प्रोमो वीडियो साझा किया है, उसके साथ कैप्शन में लिखा, "करण के ठुमके देखकर, क्या आपने भी बजाई सीटी? यह तो थी सिर्फ एक झलकी। इनकी पूरी परफॉर्मेंस को करिए एन्जॉय, इस वीकेंड।" वही ये प्रोमो सामने आते ही फैंस का उत्साह भी बहुत बढ़ गया है तथा सभी को इस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार है।

अपने डिजाइनर कपड़ों को लेकर उर्फी जावेद ने खोला बड़ा राज, जानकार उड़ जाएंगे होश

भारती सिंह के शो में आएगी रश्मि-उमर की जोड़ी, सामने आया ये जबरदस्त प्रोमो

निया शर्मा ने वॉशरूम से शेयर कर डाली ऐसी तस्वीरें, देखकर फैंस भरने लगे आहें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -