डीजे पर डांस के कारण हुई दो गुटों में लड़ाई और फिर हुआ कुछ ऐसा
डीजे पर डांस के कारण हुई दो गुटों में लड़ाई और फिर हुआ कुछ ऐसा
Share:

हाल ही में जो अपराध का नया मामला सामने आया है वह गांव भंडाल का है जहाँ शादी समारोह में डीजे पर डांस करने से रोकने पर दो गुटों में जमकर लड़ाई हो गई। इस मामले में होने वाली लड़ाई के बढ़ने पर पुलिस को बुलाया गया और पुलिस ने उसी समय पहुंचकर दो गुटों को शांत करवाया और डीजे बंद करवा दिया। वहीं उसके बाद शराब के नशे में धुत्त युवकों ने रात ढाई बजे दूसरे गुट के घर जाकर पिस्टल से फायरिंग भी कर दी और यह होने के बाद एक महिला को दो गोली भी लग गई।

वहीं गोली लगने के बाद उसे सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया है और थाना सदर के इंस्पेक्टर रमेश कुमार ने बताया कि 'बीते रविवार की रात गांव भंडाल दोनां में एक शादी समारोह हो रहा था और डीजे पर गांव के लोग नाचने में लगे हुए थे। वहीं शादी में शराब भी सबने खूब पी ली थी लेकिन इसी बीच लखवीर कौर और उसके परिवार को शादी समारोह में मौजूद हंसराज, उसके बेटे हरजिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह गोपी और अंजू सिंह ने डांस करने से रोक दिया। यह होने के बाद लखवीर सिंह की इनसे बहस हो गई, जिसने विवाद का रूप अख्तियार कर लिया।'

इस मामले में लखवीर कौर ने पुलिस को कहा कि 'रात करीब 2:30 बजे उनके घर का गेट किसी ने खटखटाया। जब उसने गेट खोला तो देखा कि सामने हंसराज, उसका बेटा हरजिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह गोपी, अंजू सिंह और उनके कुछ साथी खड़े थे, जिन्होंने गेट खुलते ही उस पर हमला कर दिया। इन लोगों ने पिस्टल से कई फायर किए। दो गोलियां उसकी बाजू और टांग पर लगी।' इस मामले में अब पुलिस ने हंसराज, हरजिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह गोपी और अंजू सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करके जांच आरम्भ कर दी है।

12 साल की दुल्हन और 30 साल का दूल्हा, पंडित पढ़ रहा था शादी के मंत्र कि तभी।।।

हरदोई में नाली विवाद को लेकर हुआ विवाद, फायरिंग में 6 लोग जख्मी

अब रेल परिसर और ट्रेनों में भी सुरक्षित नहीं महिलाएं, बीते 3 सालों में इतने बढ़ गए रेप के मामले

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -