कपूर खानदान के इस शख्स ने की सगाई, करिश्मा ने शेयर की तस्वीरें
कपूर खानदान के इस शख्स ने की सगाई, करिश्मा ने शेयर की तस्वीरें
Share:

नई दिल्लीः कपूर खानदान के एक और चिराग जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दरअसल, अरमान जैन जो करिश्मा कपूर,करीना कपूर और रणबीर कपूर के कज़िन है ने अपनी गर्लफ्रेंड अनीशा मल्होत्रा से सगाई कर ली है। करिश्मा कपूर ने इनकी इंगेजमेंट की रोमांटिक तस्वीर अपनी इंस्टा स्टोरी में शेयर की। बिते कुछ समय से कपूर खानदान में दु:खों का साया लगा हुआ था।

राज कपूर द्वारा बनाया गया आरके स्टूडियो का बिकना, ऋषि कपूर को कैंसर जैसी गंभीर से पीड़ित होना और फिर राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर की मृत्यु होना। अब फैमली को ख़ुश होने का अवसर मिला है। करिश्मा ने भाई अरमान की स्वीर की फोटो शेयर करते हुए लिखा- मेरे फेवरिट क्यूटीज़ को बधाई। फोटो में अरमान को घुटनों पर बैठकर अनीशा को प्रपोज़ करते हुए देखा जा सकता है।

दूसरी पिक में करिश्मा अरमान और अनीशा के साथ हैं। वहीं तीसरी पिक में अरमान और अनीशा केक काट रहे हैं। अरमान, राज कपूर की बेटी रीमा के बेटे हैं, जिनकी शादी दिल्ली के व्यापारी मनोज जैन से हुई थी। अरमान ने 2014 की मूवी लेकर हम दीवाना दिल से बतौर मुख्य किरदार बॉलीवुड में आगाज किया था।

इससे पहले उन्होंने करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी फ़िल्मों स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर और एक मैं और एक तू में बतौर सहायक प्रशिक्षण लिया था। अरमान का बॉलीवुड में इंट्री कुछ ख़ास नहीं रहा था। अनीशा और अरमान के रिश्ते की ख़बर 2014 में पहली बार सामने आयी थी, परंतू उस समय अरमान ने इसको नकार दिया था। अरमान ने अनीशा को बचपन की दोस्त बताते हुए किसी तरह की रिलेशनशिप के होने से मना कर दिया था।

शादी के एक महीने बाद ही इस कपल के बीच आई दरार, किया यह चौकाने वाला काम

उन्नाव रेप केस पर भड़की बॉलीवुड अभिनेत्रियां, कहा- 'फांसी का रास्ता...'

अपने साथ गलत काम होने पर भी चुप रहती थी यह एक्ट्रेस, आज है बॉलीवुड का बड़ा नाम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -