नोरा फतेही संग जमकर नाचे कपिल शर्मा, इंटरनेट पर छाया ये जबरदस्त वीडियो
नोरा फतेही संग जमकर नाचे कपिल शर्मा, इंटरनेट पर छाया ये जबरदस्त वीडियो
Share:

बॉलीवुड फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री और डांसर नोरा फतेही अपने सुपर सिजलिंग स्टाइल तथा फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। डांस के मामले में यह बॉलीवुड जगत में सभी को फेल करती हैं। हाल ही में नोरा फतेही गायक गुरु रंधावा संग टेलीविज़न के चर्चित कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में दिखाई दी। यह यहां अपने नए सांग 'डांस मेरी रानी' के प्रमोशन की वजह से खास मेहमान बनकर आई थीं। 

वही सोशल मीडिया पर नोरा फेतही तथा कपिल शर्मा की पूरी टीम का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें सभी सांग का हुक स्टेप करते दिखाई दे रहे हैं। केवल इतना ही नहीं, कपिल शर्मा, नोरा फतेही के इस गानें में अपने पंजाबी डांस का तड़का लगाते भी नजर आ रहे हैं। यूट्यूब पर गुरु रंधावा का यह गाना बहुत हिट हो रहा है। वहीं प्रशंसक नोरा फतेही के डांस मूव्ज को बहुत पसंद कर रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

गुरु रंधावा के इस सांग में नोरा ने बेली डांस मूव्स दिखाए हैं। हालांकि नोरा को उनके डांस स्टेप्स को लेकर ट्रोल भी किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि नोरा ने शकीरा को कॉपी किया है। सभी आलोचनाओं के बीच नोरा के बेहतरीन डांस मूव्स को अनदेखा नहीं किया जा सकता है। नोरा का ये नवीनतम गाना म्यूजिक लवर्स के बीच छाया हुआ है। नोरा फतेही की सोशल मीडिया पर बहुत जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। नोरा फतेही ने अपने नए गानें में तीन अलग प्रकार के कॉस्ट्यूम्स पहने हुए हैं। 

Lisa ने इस अभिनेता पर लगाए संगीन आरोप, कहा- "जबरन छुए मेरे ब्रेस्ट, कॉल पर दी करियर ..."

सपना चौधरी ने किया 'बॉलीवुड वाला डांस', देखकर ख़ुशी से झूमे फैंस

टीवी शो ही नहीं कई बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुके है जय सोनी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -