कपिल शर्मा शो: कपिल ने अर्चना पूरन सिंह के जवान दिखने का खोला राज
कपिल शर्मा शो: कपिल ने अर्चना पूरन सिंह के जवान दिखने का खोला राज
Share:

छोटे परदे पर कपिल शर्मा शो छाया हुआ है। इस सप्ताह कपिल शर्मा के साथ अनिल कपूर और अरसद वारसी दिखेंगे। तीनों ही दर्शकों के साथ जमकर मस्ती करते हुए दिखेंगे।कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक विडियो शेयर किया है। इस विडियो में हम देख सकते हैं कि कपिल शर्मा और अनिल कपूर के साथ हैं। इस वीडियो में कपिल अर्चना पूरन सिंह की हमेशा की तरह  खिंचाई करते दिखाई दे रहे हैं।

कपिल शर्मा अपने चुटिले अंदाज में कहते हैं कि 'सब कहते हैं कि अनिल कपूर सर हमेशा जवान दिखते हैं। इसके पीछे की वजह मुझे मालूम है। अनिल सर हर रोज 4 बजे सुबह उठते हैं। अर्चना जी भी सुबह 4 बजे उठती हैं। वह भी इसलिए जवान दिखती हैं। ' आगे कपिल कहते हैं कि सुबह 4 बजे उठते ही अर्चना जी पहला काम करती हैं कि अपने बाल को डाई करती हैं। इस बात पर सब ठहाके लगाकर हंसते रहे हैं।

हालांकि, इस पर अर्चना नाराज नहीं होती हैं और वह भी खुलकर हंसती नजर आ रही हैं। कपिल बताते हैं कि 62 साल के अनिल कपूर सुबह उठते हैं और व्यायाम करते हैं। यही उनके जवां होने के राज हैं। बता दे की कपिल शर्मा जल्द ही पिता बनने वाले हैं। उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ प्रेग्नेंट हैं। माना जा रहा है कि दिसंबर में वह पिता बन जाएंगे।

इस मशहूर सिंगर को धोखा देकर मिनाक्षी ने की बैंक इन्वेस्टर से की शादी, अब दिखती हैं ऐसी

एक दिन फिल्मों में बिकिनी पहनना चाहती हैं यह एक्ट्रेस

साजिद नाडियाडवाला के साथ मिलकर सलमान खान, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, वरुण धवन, सुशांत सिंह राजपूत और अर्जुन कपूर ने दिए अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ बॉक्स ऑफिस हिट l

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -