RRR के डायरेक्टर एसएस राजामौली को देख बोले कपिल शर्मा- 'सर आप सच में इतने स‍िंपल हैं या इनकम टैक्स'
RRR के डायरेक्टर एसएस राजामौली को देख बोले कपिल शर्मा- 'सर आप सच में इतने स‍िंपल हैं या इनकम टैक्स'
Share:

टीवी के चर्चित कॉमेडियन शो द कपिल शर्मा शो पर इस सप्ताह RRR की टीम फिल्म प्रमोशन के लिये आने वाली है। शो के कई प्रोमोज सामने आ चुके हैं। कभी आल‍िया भट्ट, तो कभी राम चरण तथा जूनियर NTR की चुटकी लेते हुए कप‍िल ने शो में बहुत मस्ती की है। उनके इस स्टाइल से निर्देशक एसएस राजामौली भी बच नहीं पाए। कप‍िल ने शो में राजामौली से उनकी सादगी का रहस्य उगलवा ही दिया है। 

वही प्रोमो में कप‍िल टीम का स्वागत करते हुए बोलते हैं- 'राजामौली सर इतनी ग्रैंड मूवीज बनाते हैं, हमें लगा था ये हाथी पर बैठकर आएंगे।' आगे कप‍िल निर्देशक से उनके सिंपल लाइफ की प्रशंसा भी करते हैं साथ ही उनकी सादगी पर मजे भी लेते हैं। कप‍िल बोलते हैं- 'सर आप सच में इतने स‍िंपल हैं या आयकर की नजरों से बचते हैं आप?' उनकी इस बात पर एसएस राजामौली भी मजाक समझते हुए हंस पड़ते हैं। 

वही प्रोमो में कप‍िल NTR तथा आल‍िया संग भी जमकर मस्ती करते हैं। कप‍िल NTR से बोलते हैं कि उन्होंने इस मूवी में 18 माहों में 9 किलो वजन बढ़ाया है। अपनी बात को जारी रखते हुए कप‍िल आगे बोलते हैं- 'वो सच में आपका वजन बढ़ा रहा था या पेमेंट बढ़ा रहा था इसल‍िए अधिक समय ले रहा था।' आल‍िया के साथ कप‍िल की यह मस्ती और भी बढ़ जाती है। वे बोलते हैं- 'हमने आल‍िया को कहीं बोलते सुना कि वे सबसे पहले किसी की स्मेल से अट्रैक्ट होती हैं। तो आल‍िया यदि कोई आपको प्रपोज करता है कि आप क्या बोलती हैं- सोच के बताउंगी या सूंघ के बताउंगी।' अभिनेत्री भी मस्ती की लय में अपना जवाब जोड़ती हैं। वे बोलती हैं- 'वो जो भी होगा, लाज‍िमी है मैंने सूंघा ही होगा।' 

मोनालिसा ने फिर किया फैंस को घायल, देंखे ये जबरदस्त तस्वीरें

हिन्दू और हिंदुत्व को लेकर भाजपा पर फिर बरसे राहुल गांधी, कही ये बात

लाल साड़ी में श्वेता तिवारी ने ढाया कहर, फैंस बोले- 'कैसे रह लेती हो यार इतनी यंग'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -