फैंस के लिए खुशखबरी, फिर साथ नजर आएंगी कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की जोड़ी!
फैंस के लिए खुशखबरी, फिर साथ नजर आएंगी कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की जोड़ी!
Share:

जाने माने मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा एवं सुनील ग्रोवर की जोड़ी ने एक लंबे वक़्त तक इंडस्ट्री पर राज किया है। कपिल शर्मा और उनकी टीम ने कॉमेडी शो सिर्फ 3 महीने के लिए ही आरम्भ किया था मगर आज वह शो कई वर्षों से दर्शकों को हंसा-गुदगुदा रहा है। हाल ही में कॉमेडी शो का नया सीजन आरम्भ हुआ है। जिसमें कपिल का साथ कृष्णा अभिषेक ने छोड़ दिया है। कृष्णा के जाने और नई कास्ट के आने के पश्चात् शो का रंग फीका पड़ गया है। TRP लिस्ट में भी कपिल शर्मा शो कुछ विशेष कमाल नहीं दिखा पा रहा है। 

वही पहले सुनील ग्रोवर के जाने से कपिल शर्मा डगमगा गए थे। एक लंबे वक़्त तक उन्होंने शो बंद रखा तथा स्वयं भी स्क्रीन पर आने से बचते रहे। मगर सोशल मीडिया पर इस बार कृष्णा के जाने पर ऐसी चर्चाएं चालू हो गई हैं कि सुनील ग्रोवर वापस कपिल शर्मा के शो में एंट्री करने वाले हैं। लेकिन इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। 

वही कपिल शर्मा शो छोड़ने के पश्चात् सुनिल ग्रोवर एक ऐसे सफर पर निकल पड़े हैं जो उन्हें हर दिन नए और बड़े प्रोजेक्ट्स दिला रहा है। सुनिल ग्रोवर तांडव, भारत एवं सनफ्लावर जैसी वेब सीरीज में अपना धमाल दिखा चुके हैं। हाल ही में उनकी नई फिल्म गुडबाय रिलीज हुई है, जिसमें वह अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना के साथ स्क्रीन साझा करते हुए दिखाई दिए थे। इतना ही नहीं सुनील की झोली में इस समय एटली की फिल्म जवान भी है। जिसमें वह शाहरुख के साथ दिखाई देने वाले हैं। वही फिलहाल तो अगर सुनील और कपिल की जोड़ी साथ दिखाई देती है तो सबसे ज्यादा ख़ुशी उनके फैंस को ही होगी। 

नेशनल टीवी पर इस कपल ने कर दी ऐसी हरकत, सामने आया प्रोमो

चारु-करण के अफेयर की खबरों पर आया निशा रावल का बड़ा बयान

ब्लैक रिवीलिंग ड्रेस पहन 'रोबोट बहू' ने ढाया कहर, दिल थामकर देंखे तस्वीरें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -