कोरोना पर बोले कपिल देव, कहा- उम्मीद है अब लोग हाथ धोना सीख जाएंगे
कोरोना पर बोले कपिल देव, कहा- उम्मीद है अब लोग हाथ धोना सीख जाएंगे
Share:

नई दिल्ली:  टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव ने देश के लोगों से 21 दिन के लॉकडाउन के दौरान घरों में ही रहने का आग्रह किया है। इस समय फैली भयंकर महामारी कोरोना वायरस के कारण भारतीय सरकार द्वारा 21 दिन के लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। कपिल ने कहा है कि घरों में रहकर लोग इस संक्रमण को रोकने में अपना योगदान दे सकते हैं।

कपिल ने स्पोर्टस्टार ने कहा कि, "आप लोगों को घरों में रहना है। इसलिए अपने घरों के अंदर ही रहिए। कम से कम हम इतना तो इस महामारी को रोकने के लिए कर सकते हैं।" टीम इंडिया के पूर्व कप्तान ने कहा कि, "इसे सकारात्मक तरीके से लिया जा सकता है। आपको अपने आप को इस स्थिति को स्वीकार करने के लिए चुनौती देनी होगी। आपके अंदर पूरी दुनिया है. आपका परिवार। आपके पास अपने आप का मनोरंजन करने के लिए किताबें, टीवी, संगीत और आपके परिवार वाले हैं।"

कपिल देव ने आगे कहा कि यह मुश्किल समय जनता को अधिक जिम्मेदार बनाएगा। 1983 कि विश्व विजेता टीम इंडिया के कप्तान कपिल ने कहा कि, "लोगबाग आपकी सफाई की सीख याद रखेंगे। उम्मीद है कि लोग अब अपने हाथ धोना सीख जाएंगे और खुले में पेशाब नहीं करेंगे।"

यूपी पुलिस ने शेयर की धोनी की तस्वीर, कहा- घर में रहो और मैच जीतो

कोरोना से जंग के लिए आगे आए पाकिस्तानी क्रिकेटर, देंगे 50 लाख रुपए

विश्व कप  का ऐसा इतिहास जो आज भी लोगों के रोंगटे खड़े कर देता है

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -