बिल्कुल ठीक हैं कपिल देव, फैंस को दुआओं के लिए कहा शुक्रिया
बिल्कुल ठीक हैं कपिल देव, फैंस को दुआओं के लिए कहा शुक्रिया
Share:

भारत को पहला विश्व कप दिलाने वाले कप्तान कपिल देव को लेकर बीते दिनों बहुत बड़ी खबर आई थी और उस खबर ने सभी को हैरान कर दिया था। जी दरअसल बीते दिनों उन्हें दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट करवाया गया था। ऐसे में अब उनके फैंस के लिए बड़ी ही राहत भरी खबर सामने आई है। जी दरअसल कपिल देव की एंजियोप्लास्टी सफल रही है और वह अब एकदम ठीक है। हाल ही में हॉस्पिटल से कपिल देव की पहली तस्वीर सामने आ गई है और इसमें वह बिल्कुल ठीक नज़र आ रहे हैं।

 

आप देख सकते हैं बीते शुक्रवार को कपिल देव के हॉस्पिटल में एडमिट होने की जानकारी सामने आई थी और उसके बाद से ही कपिल देव के ठीक होने के लिए सभी लोग दुआ करने लगे थे। अब उन्ही को दुआओं के लिए कपिल ने शुक्रिया कहा है। अपने फैंस की सभी दुआओं के जवाब में कपिल ने लिखा है, "मैं अच्छा हूं और अब अच्छा कर रहा हूं। तेजी से स्वास्थ होने के रास्ते पर हूं। गोल्फ खेलने का इंतजार नहीं कर पा रहा। आप लोग मेरा परिवार हो। धन्यवाद।" आप सभी जानते ही होंगे कपिल देव की दक्षिणी दिल्ली के फोर्टिस एस्कॉर्ट्स अस्पताल में सफल आपातकालीन कोरोनरी एंजियोप्लास्टी हुई है। जी दरअसल अस्पताल ने बीते शुक्रवार को इस बात की पुष्टि भी की है। उन्होंने कहा कि, 'कपिल को गुरुवार रात दिल का दौरा पड़ने के बाद भर्ती कराया गया था।

कपिल की हालत स्थिर है और अगले कुछ दिनों में उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी।' कपिल के बारे में बात करें तो वह किसी समय टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। वहीं उन्होंने साल 1994 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था और वह छह साल तक सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हुए थे। उनके बाद इस रिकॉर्ड को इंग्लैंड के कॉर्टनी वाल्श ने तोड़ा था।

आज भी नहीं बदले पेट्रोल-डीज़ल के दाम, जानिए क्या हैं भाव

रति पांडेय ने शुरू की 'शादी मुबारक' की शूटिंग

भारत की ताकत देख घबराया पाक, इमरान खान ने सरेआम स्वीकार की ये बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -