कानपुर हादसे पर PM मोदी ने जताया दु:ख, 2-2 लाख रुपए के मुआवजे का एलान
कानपुर हादसे पर PM मोदी ने जताया दु:ख, 2-2 लाख रुपए के मुआवजे का एलान
Share:

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur) जिले के घाटमपुर में बीते शनिवार (1 अक्टूबर) की रात भीषण सड़क हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में मरने वालों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। वहीं इस दर्दनाक हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दु:ख जाताया है। आपको बता दें कि PM मोदी ने कहा कि, 'कानपुर में ट्रैक्टर-ट्राली दुर्घटना से व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं, जिन्होंने अपनों को खोया है। घायलों के साथ प्रार्थना। स्थानीय प्रशासन प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।'

इसी के साथ PM मोदी ने कहा कि, 'अनुग्रह राशि के तौर पर प्रत्येक मृतक के परिजन को प्रधानमंत्री राहत कोष से 2 लाख रुपये का भुगतान किया जाएगा, जबकि घायलों को पचास हजार रुपये मुआवजे के रूप में दिए जाएंगे।' दूसरी तरफ इस दर्दनाक हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, "कानपुर में हुए सड़क हादसे में कई लोगों की मृत्यु के समाचार से बहुत व्यथित हूं। इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहन शोक-संवेदनाएं। मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।"

इसी के साथ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा, 'उत्तर प्रदेश के कानपुर ज़िले में हुआ सड़क हादसा हृदयविदारक है। इसमें जिन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। साथ ही दुर्घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन हर संभव मदद में जुटा है।'

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी पूरे मामले की निगरानी खुद कर रहे हैं। वहीं इसके अलावा मंत्री राकेश सचान एवं अजीत पाल को मौके पर जाकर राहत कार्यों में तेज़ी लाने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ट्रॉली में 30 से ज्यादा श्रद्धालु सवार थे। ये सभी श्रद्धालु उन्नाव जिले (Unnao District) में स्थित चंद्रिका देवी मंदिर में दर्शन कर वापस अपने गांव कोरथा लौट रहे थे।

'पाकिस्तान आतंकवाद की प्रैक्टिस करता है, भारत आईटी में एक्सपर्ट है' : एस जयशंकर

मनिका का निराशाजनक प्रदर्शन देख दुखी हुए फैंस

iPhone के लिए हैवान बना खालिद, 16 साल के लड़के को मार दी गोली

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -