कानपुर: रोड शो के दौरान महिला को प्रियंका ने लगाया गले, जानिए क्यों?
कानपुर: रोड शो के दौरान महिला को प्रियंका ने लगाया गले, जानिए क्यों?
Share:

कानपुर: कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने बीते बुधवार 16 फरवरी को कानपुर दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी प्रत्याशियों के रोड़ शो में हिस्सा लिया और डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया। वहीं रोड शो के दौरान अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए एक मां प्रियंका गांधी की गाड़ी के सामने खड़ी हो गई। इस दौरान पीड़ित मां के हाथ में पोस्टर देखकर प्रियंका से रहा नहीं गया और वह अपनी गाड़ी से उतरी और उन्हें गले लगाया। इसी के साथ ही, उन्होंने उस महिला से न्याय के लिए हर संभव मदद करने की बात कही।

वहीं इस दौरान प्रियंका गांधी पीड़ित मां के आंसू देख खुद भी भावुक हो गई। सामने आने वाली मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका गांधी रोड शो करते हुए बाबूपुरवा स्थित एनएलसी चौकी के पास पहुंची। इसी बीच रेल बाजार में एमएससी छात्रा हत्याकांड की पीड़ित मां उनकी गाड़ी के सामने आ गई। वहीं इस दौरान बेटी को न्याय दिलाने और हत्यारों की फांसी की मांग का पोस्टर देखकर प्रियंका ने गाड़ी रुकवाई। उसके बाद उन्होंने पीड़ित मां को अपने गले से लगाया तो वह फफक कर रोने लगी। इस दौरान करीब पांच मिनट पीडि़त मां उनके गले लगकर रोती रही। वहीं दूसरी तरफ पीड़ित परिवार ने प्रियंका गांधी को बताया कि 'उनकी बेटी एमएससी की छात्रा थी।

बीती 29 दिसम्बर को उसके सहपाठी सोमनाथ गौतम ने अपने दो साथी सत्यम मौर्या और रावेंद्र के साथ मिलकर बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जिसके बाद आरोपितों ने बेटी की हत्या कर दी।' आगे उन्होंने बताया कि उसके बाद पीड़ित मां ने मामले की सीबीआई जांच व आरोपितों को फांसी दिलाने की मांग की। जिस पर उन्होंने पीड़ित मां की पूरी बात सुनने के बाद उन्हें अपना मोबाइल नंबर दिया। इसी के साथ ही कांग्रेस पार्टी द्वारा मुकदमे की पैरवी करने की बात कही।

नागालैंड भाजपा ने केंद्रीय नेतृत्व को 'राजनीतिक' मुद्दे को सुलझाने के 'वादे' के बारे में याद दिलाया

राजनीतिक संकट को हल करने के लिए सूडान में संयुक्त राष्ट्र ने वार्ता का पहला चरण पूरा किया

सोनम कपूर पर भड़के मनजिंदर सिंह सिरसा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -