कानपुर एनकाउंटर केस: जल्द गिरफ्तार हो सकती है विकास दुबे की पत्नी, लगा है ये आरोप
कानपुर एनकाउंटर केस: जल्द गिरफ्तार हो सकती है विकास दुबे की पत्नी, लगा है ये आरोप
Share:

लखनऊ: सुर्खियों में रहे कानपुर एनकाउंटर मामले में मार गिराए गए विकास दुबे की पत्‍नी रिचा दुबे पर पुलिस शिकंजा कसने की तैयारी में है। सूत्रों के अनुसार, रिचा दुबे को कभी भी अरेस्ट किया जा सकता है। रिचा के खिलाफ फर्जी आईडी पर सिम खरीदने का आरोप है। इस मामले में उसके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज हुई थी। अदालत ने रिचा की अग्रिम जमानत याचिका ठुकरा दी है। अब माना जा रहा है कि जल्‍द ही इस मामले में रिचा को अरेस्ट किया जा सकता है। 

विकास दुबे के खास सहयोगी गुड्डन त्रिवेदी की पत्नी कंचन की भी अग्रिम जमानत इस मामले में ठुकराई जा चुकी है। दरअसल, कानपुर एनकाउंटर केस की पड़ताल कर रही SIT ने रिचा दुबे द्वारा फर्जी आधार कार्ड पर सिम लिए जाने का खुलासा किया था। रिचा इस सिम का  खुद उपयोग कर रही थीं। इस खुलासे के बाद कानपुर के चौबेपुर थाने में उनके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया। अपने खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने पर रिचा ने जिला जज की कोर्ट में चार्जशीट लगने तक अग्रिम जमानत देने की याचिका दायर की थी। यह याचिका अदालत ने खारिज कर दी। 

बता दें कि बिकरू कांड की SIT जांच में पता चला था कि कुख्यात विकास दुबे की पत्नी सहित  उसके रिश्तेदारों व परिचितों ने फर्जी दस्तावेजों पर सिम लिए थे। एसआईटी की इसी जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला प्रशासन ने पुलिस को इन सभी पर मामला दर्ज करने के आदेश जारी किए थे।  

फेस्टिव सीज़न के कारण नवंबर में जमकर बिके वाहन, थो​क बिक्री 12.73 फीसदी बढ़ी

कच्चे तेल की कीमतों में आया भारी उछाल, इतने अंको की हुई बढ़त

आत्मनिर्भर भारत पैकेज: वित्त मंत्रालय ने दी प्रगति रिपोर्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -