इस शहर में प्रदुषण के खिलाफ महिला ने छेड़ी जंग, क्या होगी सफल?
इस शहर में प्रदुषण के खिलाफ महिला ने छेड़ी जंग, क्या होगी सफल?
Share:

कानपुर : शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स खतरे की सीमा रेखा से काफी ऊपर पहुंच चुका हैं। यंहा पीएम 478 रिकार्ड किया गया है, जो मानक से चार गुना ज्यादा है। हर आम शहरी नागरिक को खतरे से बचाने और जिम्मेदारों को जगाने के लिए एक महिला ने अनोखी पहल की शुरूआत की है। महिला अपने साथ कुछ लोगों को लेकर सड़क पर उतरती है अैर उनके हाथों में आक्सीजन की बोतल होती है। सभी जिम्मेदारों के ऑफिस जाकर उन्हें कानपुर को स्वस्थ्य करने के लिए जगारूक करते हैं। शुक्रवार को ये लोग नगर निगम कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। 

साँस लेना मुश्किल - कानपुर शहर वायु प्रदुषण के मामले पर पहले नंबर पर आ गया है। बावजूद जिम्मेदार अधिकारी आंख-कान बंद किए हुए हैं। सोए हुए अफसरों को जगाने और लोगों को जागरूक करने के लिए एक महिला इन दिनों शहर की सड़कों में घूम-घूम कर वायू प्रदूषण कैसे रोका जा सकता है उसके उपाय बता रही है। इसी कड़ी में चरनजीत कौर की टीम नगर निगम मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया । कार्यकर्ता अपने हाथो में बैनर पोस्टर व हाथो में आक्सीजन की बोतल और मुंह पर मास्क लगाकर लोगों नगर आयुक्त से मिलने के लिए अड़ गए। नगर आयुक्त ने उनकी बातों को सुना और शहर से इस समस्या का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया।

महिला ने कहा कि शहर बढ़ता जा रहा है, पेड़ घटते जा रहे हैं। जिसका परिणाम यह रहा कि आज की तारीख में कानपुर दुनिया का सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर बन गया है। प्रदूषण के चलते बच्चों को रोग लग रहे हैं तो युवा व बुजुर्ग भी इसकी चपेट में आ रहे हैं।

यमुना में प्रदूषण के लिये ये हिस्सा है ज्यादा जिम्मेदार

'दिल्ली में चल रही है प्रदूषण बढ़ाने वाली गतिविधियां'

ईंटों पर लग सकता है प्रतिबन्ध, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -