मनोरंजन जगत को बड़ा झटका, हार्ट अटैक से हुई इस मशहूर एक्टर की मौत
मनोरंजन जगत को बड़ा झटका, हार्ट अटैक से हुई इस मशहूर एक्टर की मौत
Share:

कन्नड़ सिनेमा जगत से एक दुखद घटना सामने आ रही है। कन्नड़ फिल्मों के मशहूर अभिनेता नितिन गोपी का निधन हो गया है। शुक्रवार (2 जून) की सुबह दिल का दौरा पड़ने से 39 वर्षीय अभिनेता की जान चली गई। नितिन के अचानक निधन से उनके परिवार को गहरा सदमा लगा है। प्रशंसक भी उन्हें भारी मन और नम आंखों से याद कर रहे हैं।

प्राप्त खबर के अनुसार, नितिन गोपी अपने बेंगलुरू स्थित घर में थे, तभी अचानक उन्हें सीने में दर्द होने लगा। तबीयत बिगड़ने पर अभिनेता को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। किन्तु अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया तथा हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह गए। तमाम प्रयासों के बाद भी चिकित्सक नितिन को बचा नहीं पाए। नितिन गोपी कन्नड़ फिल्म एवं टेलीविज़न इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता थे। फिल्म हैलो डैडी में उनकी भूमिका और अभिनय को काफी सराहा गया था। 

इसके अतिरिक्त नितिन Keralida Kesari, Mutthinantha Hendati, Nishabdha जैसी फिल्मों में भी दिखाई दिए। नितिन ने लोकप्रिय सीरीज पुनर्विवाह में भी महत्वपूर्ण किरदार निभाया था। उनका ये शो हिट रहा था। फिल्मों के अतिरिक्त नितिन ने टेलीविज़न पर भी काफी काम किया है। नितिन ने सीरियल हर हर महादेव के कुछ एपिसोड में कैमियो किया था तथा कई तमिल शोज में अभिनय भी किया। नितिन के निर्देशन करने को लेकर भी कई प्लान्स थे। मगर उनकी यूं अचानक मौत से पूरी कन्नड़ इंड्स्ट्री को बड़ा झटका लगा है।

बिना कपड़ों के कैमरे के सामने आई उर्फी जावेद, फिर भड़का लोगों का गुस्सा

रोती नजर आई 'रामायण' की सीता, जानिए क्या है मामला?

एश्वर्या को अनफोलो करने पर आयशा ने तोड़ी चुप्पी 1 साल से चल रही खटपट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -