बिगड़ी कन्हैया की तबियत, हुए बेहोश
बिगड़ी कन्हैया की तबियत, हुए बेहोश
Share:

नई दिल्ली : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष और कथित तौर पर देशद्रोही नारेबाजी करने के आरोपी कन्हैया कुमार इन दिनों भूख हड़ताल पर हैं। दरअसल कन्हैया का ग्लूकोज़ स्तर और रक्तदाब कम हो गया है। जिसके कारण उन्हें स्वास्थ्यजनक परेशानियां होने लगी हैं। कन्हैया को लगातार उल्टी होने लगी है। हालात ये हैं कि ब्लड प्रेशर 80/56 हो गया है। तबियत बिगड़ने पर कन्हैया को चिकित्सालय में ले जाया गया।

दरअसल कन्हैया कुमार बेहोश हो गए थे। चिकित्सकों का कहना था कि यदि कन्हैया ने भूख हड़ताल जारी रखी तो उनकी तबियत बिगड़ सकती है। यही नहीं उनके शरीर में भी रक्त बह सकता है। तबियत खराब होने के बाद भी कन्हैया भूख हड़ताल पर बने हुए हैं ऐसे में उन्हें एंटी वाॅमिटिंग इंजेक्शन दिया जा रहा है।

दरअसल जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय परिसर में अफजल गुरू की बरसी पर कार्यक्रम आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में देशविरोधी नारेबाजी की गई जिसके बाद विद्यार्थियों पर कार्रवाई की गई। इस मसले पर जमकर राजनीतिक हंगामा हुआ। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -